Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur


*नारी शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं: सुनील पासवान* 


चरगावां विकास खण्ड के समेकित बाल विकास कार्यालय पर किशोरियों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान थे।

समेकित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा किशोरियों को सखी सहेली का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्तिगत साफ सफाई, आसपास की स्वच्छता, माहवारी प्रबंधन, पौष्टिक आहार, सरकारी योजनाओं, स्वयं की पहचान व जागरूकता, लिंग भेद व बाल विवाह और सामान्य योगा जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि शरीर की विशेष साफ सफाई ध्यान देने की जरूरत है। आप सभी अपने हाथों को *SUMAN-K* के फार्मूले के अनुसार कम से कम तीस सेकंड तक अवश्य धुलाई करें। और कहा कि सभी को पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए जिससे शरीर में खून की कभी नहीं होगा। बाल विकास अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरावस्था, बचपन व महिलाओं के बीच की अवधि है। यही अवस्था है जब हर बच्चे और बच्चियों में एक नये बदलाव का अनुभव होता है। इसी किशोरावस्था की उम्र जो सामान्यतः 11 से 19 वर्ष की उम्र होती है के मध्य 11 से 14 वर्ष की आयु में लड़के व लड़कियों में तमाम शारिरिक परिवर्तन भी उभरते हैं। जैसे लड़कों में आवाज का भारी होना, मूंछ की रेखा बनना तथा लड़कियों में इस उम्र में अलग शारीरिक परिवर्तन शुरू होता है। विशेषतः माहवारी आना यह एक प्राकृतिक परिवर्तन शुरू होता है। इसी प्रकार इन्हीं परिवर्तनों के साथ कुछ आवश्यकताएं भी बढ़ जाती हैं वैसे तो पचास फीसदी से अधिक किशोरियों में खून की कमी है, परन्तु जानकारी के कमी की वजह से ग्रामीण परिवेश में यह कमी और बढ़ जाती है। मुख्य अतिथि चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने कहा किशोरियों को अपने स्वयं के बारे में, स्वास्थ्य एवं समाज के प्रति भली भांति जानकारी रखनी चाहिए। और कहा कि हम स्वच्छ रहेंगे तो मेरा गांव, जनपद, प्रदेश और देश स्वच्छ रहेंगा तो हमारा देश स्वच्छता के दिशा में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नारी शक्ति मिशन का नाम उन्होंने दिया है। नारी शक्ति एक बहुत बड़ी शक्ति है को और मजबूत करने के लिए जो आज हमारी बहनें अपने आपको असहाय महसूस करती हैं, इस दिशा में अपने आपको कभी भी असहाय महसूस करने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने शक्ति की पहचाननें की जरूरत है।जिस दिन आप अपनी शक्ति को पहचान जाएगी तो आप के आगे कोई शक्ति नहीं टिकेगा। रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों को तलवार से काटनें का काम किया है। प्रशिक्षार्थी किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, मुख्य सेविका रौशन आया, उर्मिला मिश्रा, रीता श्रीवास्तव ओपी यादव, रमजान, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।