Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

कोप जंगल में वृहद गो संरक्षण केंद्र का लोकार्पण संपन्न हुआ
गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं-अतुल सिंह

खड्डा/पडरौना (उत्तर प्रदेश);17 दिसंबर 2020 :डॉ. आर.  बी.  चौधरी
यशवंत उर्फ अतुल सिंह( राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) ने कहा कि गाय और गोवंश से बड़ा कोई धन नहीं है और  गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं ।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गौ हत्या पर अंकुश लगाने के साथ ही उनके रख-रखाव के लिए जगह-जगह पर पशु आश्रय केंद्र खोल रही है । आयोग के उपाध्यक्ष  ने खड्डा क्षेत्र के कोप जंगल गांव में बने वृहद गोवंश संरक्षण केंद्र का लोकार्पण किया । 

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह नें  20 विकासखंड के कोप जंगल में 1. 20 करोड़ की लागत से बने बृहद पशु आश्रय केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया ।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के  यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जी महाराज के नेतृत्व में गोवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण का कार्य बेहतरीन ढंग से किया जाएगा  ताकि वह देश का एक उदाहरण बन सके।   आज यहां  पर  बृहद  के गौशाला स्थापना का मूल कारण यह है कि  गोवंशीय पशुओं  के लालन-पालन की  कई प्रकार की समस्याएं हैं ।  उन समस्याओं का निदान  बृहद गौशाला बनाकर के  शुरुआत की जा रही है ।बहराल,कोप जंगल के इस गौशाला मेंतकरीबन 240 जानवररखे जाने की क्षमता है ।इसको संरक्षण केंद्र परचार पशु सेठभूसा गोदाम चारा स्टोरसोलर पैनलबृहद पानी का टंकी जो 10 हजारलीटर की क्षमता का होगा उसे लगाया जाएगा।  उन्होंने कहा किकोप जंगल गांव में बने गो संरक्षण केंद्र को माडल के रूप में विकसित किया जाएगा । 

उन्होंने डीएम, एसडीएम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि  वरिष्ठ अधिकारियों को समय-समय पर केंद्र का निरीक्षण करने का निर्देश दिया ताकि व्यवस्था सुधारी जा सके।  बताया जा रहा है कि कोप जंगल में गौशाला के लिए 64 एकड़ जमीन सुनिश्चित की गई है  लेकिन काफी जमीन पर  नाजायज कब्जा है ।  अतुल सिंह जी की निगाह इस पर पड़ गई है और देर - सवेर वह इसका निराकरण अवश्य ढूंढ लेंगे ।  कोप जंगल  के गौशाला केंद्र पर पहुंचने के लिए  सड़क बहुत खराब है ।  उसे बनाने परावेट कर कर्मचारियों के मानदेय आदि के भुगतान करवाने का आश्वासन दिया ।  इस कार्यक्रम में  ग्रामीणों, गौशाला प्रतिनिधियों  एवं जनपद प्रशासन के कई आला अफसर  मौजूद थे। 

******

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।