Skip to main content

DlightNews

खबर है up के सुल्तानपुर के सूरापुर बाजार में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बरनवाल समाज के पुरोधा युगपुरुष,सूर्यवंशी सम्राट महाराजा अहिबरन जी की जयंती पं श्रीपति मिश्र महाविद्यालय प्रांगण में अपना बरनवाल परिवार समिति के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई।
 महाराजा के जयकारों का उद्घोष करते हुए समाज की एकजुटता और तरक्की पर बल दिया गया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने अहिबरन जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 आद्रिका बरनवाल, खुशी बरनवाल व विधी बरनवाल ने अहिबरन वंदना प्रस्तुत की। जन्मोत्सव में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंशिका,अमूल्या,आराध्या, भूमि,रत्नप्रिया,आरोही,रितिका,कृतिका,श्रेयांसि,शिवा,शिवांस,श्रेयांस,अंश,अभिनव,अवि,प्रखर,तन्मय,कार्तिक,अंशि,नविका, नव्या,वर्तिका,प्रांजल आदि ने भाग लिया। आयोजक अरुन बरनवाल, सुधीर बरनवाल, श्रवण बरनवाल, शीलेश बरनवाल व रविप्रकाश बरनवाल ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों सहित स्थानीय प्रतिभाओं का सम्मान कर पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन यशस्वी बरनवाल, निधी बरनवाल, सिमरन बरनवाल व अखिल बरनवाल ने इंजीनियर चन्दन बरनवाल के नेतृत्व में किया।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता भोलानाथ बरनवाल ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश बरनवाल समिति अध्यक्ष श्रीकान्त बरनवाल ने कहा कि समाज को अपने पूर्वजों के किए गए कार्य और विचार का अनुसरण अवश्य करना चाहिए, ताकि समाज में व्याप्त भिन्नता और कुरीतियों को दूर किया जा सके। विशिष्ट अतिथि जनपदीय बरनवाल समिति अध्यक्ष विभव बरनवाल ने कहा कि महाराज अहिबरन वैश्य समाज के पुरोधा थे। बुलंदशहर ही प्राचीन में महाराज अहिबरन का राज्य था। विशिष्ट अतिथि जनपदीय बरनवाल समिति महामंत्री शशि बरनवाल ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ महिला सशक्तिकरण की बात कही। इस दौरान डाक्टर वेदप्रकाश बरनवाल, डाक्टर विकास बरनवाल,डायट प्रवक्ता सुनील बरनवाल, डाक्टर कमलेश बरनवाल, इन्जीनियर चन्दन बरनवाल, अध्यापक दीपक बरनवाल, डाक्टर जयप्रकाश बरनवाल, ओमप्रकाश बरनवाल, कन्हैया बरनवाल, रामफेर बरनवाल,जय प्रकाश बरनवाल, इन्द्र कुमार बरनवाल, बंशीलाल बरनवाल रामकुमार बरनवाल आदि मौजूद रहे।
आयोजकों ने आए हुए अतिथियों सहित उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।