Skip to main content

DlightNews

सासनी : ई रिक्शा पलटा आधा दर्जन से अधिक घायल
द्वारा ----- डी-- लाइट--- न्यूज़--- गरीब ------------की आवाज़ ---से रिपोटर धर्मेन्द्र कुमार हाथरस - December 29, 2020


सासनी : सासनी-नानऊ मार्ग स्थित नगला ताल के निकट एक ईरिक्शा पलटने से उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बाल-बाल बच गया। लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
मंगलवार को सासनी से एक ई-रिक्शा सवारियों को लेकर नानऊ रोड की ओर जा रहा था। ई-रिक्शा में करीब आधा दर्जन से अधिक सवारियां भरी हुई थी। बताते हैं कि जैसे ही ई-रिक्शा गांव नगला ताल के निकट पहंुचा तो वहां जर्जर सडक पर हो रहे जलभराव के कारण ई-रिक्शा चालक को सडक में गड्ढा दिखाई नहीं दिया। जिससे ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें बैठी सवारियां गंदे पानी में गिरकर घायल हो गईं और ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बाल-बाल बच गया। ई-रिक्शा पलटने पर बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर निकट खेतों में काम कर रहे किसान व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। जिन्होने बडी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा मंे फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए ऐंबुलेंस के जरिए सीएचसी भिजवाया।
दशकों से नहीं हुआ जलभराव खत्म
बता दें कि गांव नगला ताल और गीतांजली इंटर कालेज के निकट सडक पर गांव का पानी भर जाता है, जिसकी निकासी का कोई रास्ता नहीं है। इस जलभराव के कारण सड़क खराब हो जाती है, सडक में गड्ढे होने के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं, मगर अभी तक किसी भी संबधित अफसर के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। ग्रामीणों के लाख प्रयास के बाद भी अफसरान कंुभकरण की नींद से नहीं जागे है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सडक का तो अब भगवान ही मालिक है।
गंदा पानी बना राहगीरों के लिए नासूर
ग्रामीणों द्वारा घरों से सडक पर छोडे पानी को लेकर राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है, कई बार तो बाइक सवार इस पानी में गिरकर चुटैल हो चुके है। मगर ग्राम प्रधान से लेकर संबधित अफसर गांधी के तीन बंदरों की तहर बैठे है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।