Skip to main content

DlightNews

*(सिडब) के सौजन्य से  पिरामल वाटर  आरओ प्लांट का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन*


*जल ही जीवन है” जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती- डीएम*

गोरखपुर। ई डिस्टिक कलेक्ट्रेट परिसर   में जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने आरओ प्लांट का किया उद्घाटन। कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले वादकारियों अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को अब मिलेगा शुद्ध आर ओ का निशुल्क पानी जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि पिरामल वॉटर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 250 लीटर प्रति घंटे शुद्ध जल निकलने वाली बड़ा प्लांट लगाया गया है क्योंकि कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग लाखों लोग कर्मचारियों अधिवक्ताओं व पुलिस ऑफिस सहित फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं जिन्हें अब निशुल्क मिनरल वाटर के बराबर शुद्ध जल मिलेगा जरूरतमंद लोग यहां से पानी भरकर अपने घर शुद्ध आर ओ जल निशुल्क ले जा सकते हैं। जिलाधिकारी गोरखपुर पिरामल वाटर कंपनी से स्वयं वार्ता कर बड़ा प्लांट लगाने की इच्छा जाहिर की थी पिरामल वाटर आरओ प्लांट के एमडी ने अपने कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट परिसर में निशुल्क आर ओ प्लांट लगाने को कहा था जिसका आज जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। गर्मी के दिनों में शुद्ध पानी पीने के लिए परेशान रहने वाले कर्मचारियों अधिवक्ताओं आने वाले वादकारियों को जल से निजात मिलेगा अब पानी पीने के लिये इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जल है तो कल है”, बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं “जल ही जीवन है”। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल। धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है किन्तु इसमें से 97% पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं है पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3% है। इसमें भी 2% पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र 1% पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है। जो अब  कलेक्ट्रेट परिसर आने वाले हर व्यक्तियों के लिए जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने आरओ प्लांट लगवाकर पानी की समस्या का समाधान करने का भरसक प्रयास किया है जो सराहनीय कार्य हुआ है। एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव सीआरओ चंदशेखर मिश्रा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरत लाल श्रीवास्तव नजीर खैरुल्लाह पिरामल वाटर आर ओ प्लांट कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...