उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गीडा सेक्टर-13 में बनाई जा रही सड़क को लेकर शनिवार को किसानों ने आपत्ति जताते हुए उचित मुआवजा के लिए प्रदर्शन किया। कुछ किसान कालेसर स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़कर मुआवजे की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन सकते में आ गया। बाद में आश्वासन पर किसान माने
गीडा द्वारा वर्ष 2012 में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए कालेसर गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहण की जानी थी। गीडा सेक्टर 13 के विस्तारीकरण को लेकर हाल ही में औद्योगिक भूमि का आवंटन किया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
शनिवार को सुबह ही सड़क निर्माण कराने के लिए उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार राय तहसीलदार शशि भूषण पाठक, एएसपी राहुल भाटी व गीडा थाना थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ बोकटा-जैतपुर मार्ग पर बासपार गांव के सामने पहुंच गए थे। जैसे ही जेसीबी लगाकर प्रशासन द्वारा किसानों की भूमि का अधिग्रहण शुरू किया गया किसानों ने काम रुकवा दिया। इसे लेकर किसानों से नोकझोंक भी हुई
Comments
Post a Comment