Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

*नौनिहाल बच्चे देश के भविष्य:प्रमुख चरगांवा* 

चरगावां विकास खण्ड के जंगल तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हिन्दू विद्या पीठ में चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने नन्हे मुन्नें बच्चों को निःशुल्क स्वेटर और टाफी वितरित किया।

क्षेत्र के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हिन्दू विद्या पीठ जंगल तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया में ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने 110 नन्हे मुन्नें बच्चों को निःशुल्क स्वेटर और टाफी वितरित किया। इस अवसर पर सुनील पासवान ने कहा कि इस ठंड के मौसम में नन्हे मुन्नें बच्चों का चेहरा स्वेटर पाकर खिल उठा और यही नौनिहाल हमारे देश के भविष्य है।
   इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ( कम्पोजिट विद्यालय)  जंगल तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया में ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने 270 बच्चों को स्वेटर वितरित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य  सुरेंद्र पासवान, वनटांगिया के नेता रामगनेश, प्रधानाचार्या कमला देवी, अध्यापिका संध्या देवी, आलेख शरन, रेखा सिंह व अध्यापक संजय गुप्ता, चंद्रदेव तिवारी,सूरज विश्वकर्मा,सोनू पासवान, ओपी यादव, पप्पू यादव,रमजान अली, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।