Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

प्रकाशनार्थ
दिनांक_30/12/2020
*अटल नागरिक सम्मान 2020 से सम्मानित हुए पिस्टल शूटर मुकीम सिद्दीकी*
*मुकीम सिद्दीकी ने बढ़ाया पूर्वांचल का मान___शमशाद आलम (एडवोकेट)*
*मुकीम सिद्दीकी की पहल की जितनी भी सराहना की जाए वह कम होगी___मिन्नत गोरखपुरी*
गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी की तरफ से वरिष्ठ समाजसेवी शमशाद आलम एडवोकेट के निर्देश पर गोरखपुर शहर के निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय पिस्टल शूटर मुकीम सिद्दीकी को अटल नागरिक सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शमशाद आलम एडवोकेट ने कहा कि मुकीम सिद्दीकी ने तीन राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिस्टल शूटिंग चैम्पीयन्शिप में गोरखपुर शहर का नेतृत्व कर के और प्रदेश स्तरीय और ऑल इंडिया स्तरीय पिस्टल शूटिंग में 20 से ज़्यादा मेडल अपने नाम किए हैं बल्कि पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के संस्थापक व शायर और समाजसेवी मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि आज सम्मान को भी सम्मान हो रहा होगा कि एक ऐसे युवा को सम्मानित किया गया जो युवाओं को प्रोत्साहन दे रहा है और जिसका उद्देश्य की अपने पूर्वांचल से निकलने वाली पीढ़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए और गोरखपुर शहर का मान राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएं।
इस अवसर पर मुकीम सिद्दीकी ने कहा कि मैं गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी का आभारी हूं की उसने न सिर्फ मेरा सम्मान किया है बल्कि मेरे दायित्वों को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।मेरी इच्छा है कि मेरी एकेडमी से वर्ल्ड लेवल के शूटिंग खिलाड़ी निकले।
गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के अध्यक्ष इज्जत गोरखपुरी ने मुकीम सिद्दीकी का धन्यवाद दिया अपना कीमती समय देने के लिए।
इस अवसर पर जफर खान, अनीस अहमद, डॉक्टर तहसीन अब्बासी, ई.फारूक आजम, सेराज सानू, विनोद, अरशद अहमद, वसीम मजहर गोरखपुरी, गणेश दुबे, राज शेख, पुनीत यादव आदि उपस्थित रहे।


           भावदीय 
मिन्नत गोरखपुरी
संस्थापक 
गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी ,गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।