Skip to main content

DlightNews

मूंगर गांव में ढहाए गए इमाम बारगाह के जल्द निर्माण कराने, और गोलीकांड में शामिल आरोपियो की गिरफ्तारी के संबंध शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास से की मुलाकात


सुलतानपुर


मूंगर गांव में ढहाए गए इमाम बारगाह का जल्द से जल्द निर्माण कराने, और गोलीकांड में शामिल आरोपियो की गिरफ्तारी के संबंध में आज (बुधवार) को शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सै. सैफ अब्बास नक़वी लखनऊ ने कई उलेमाओं को लेकर डीएम रवीश गुप्ता से मुलाकात किया।


डीएम को दिए ज्ञापन में मौलाना ने लिखा कि जैसा कि आपके संज्ञान में है कि जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मूंगर गांव में स्थापित इमाम बारगाह जो कि एसडीएम जयसिंहपुर के आदेश पर कुर्क है और पुलिस की निगरानी में है, गत 3 दिसम्बर को कुछ अराजकतत्वों ने उसे जेसीबी से ढहा दिया, इसी क्रम में पैरवी कर रहे लोगों को निशाना बनाते हुए 8 दिसम्बर की शाम उन्हीं अराजकतत्वों ने गिरोह बंद होकर फायरिंग की जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं, ऐसे में मेरी जिला प्रशासन और पुलिस से मांग है कि उक्त इमाम बारगाह करीब 450 साल से स्थापित है जो सरकारी दस्तावेज में भी दर्ज है ऐसे में जिला प्रशासन तत्काल उक्त मामले का निस्तारण करके पुलिस की मौजूदगी में उसका निर्माण करवाए।


यही नही मौलाना ने डीएम से मांग किया कि इमाम बारगाह को जेसीबी से ढहाने वाले सभी अराजकतत्वों पर कठोर कार्यवाही की जाए। गोलीकांड को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाई जाए। पूरे मामले की सीबीसीआईडी और मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाए। गोलीकांड में घायल और गांव में मौजूद इमाम बारगाह की पैरवी कर रहे अजादारो को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराया जाए। दबंग भूमाफिया एवं अराजकतत्व जो उक्त पूरे प्रकरण में नामजद हैं या संदिग्ध हैं उन सभी पर गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाए। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में इस बात का भी जिक्र किया कि यदि 15 दिनों में मांग पूरी नहीं की जाती तो मैं धरना प्रदर्शन के जरिए अपनी मांग को पूरा कराने के लिए बाध्य होऊंगा।


डीएम से मिलने उनके साथ मौलाना कल्बे हसनैन खावर, मौलाना जीशान खान, शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसनैन जाफरी, प्रदेश अध्यक्ष अलमदार खान, फज़ल रिजवी, इमाम हैदर आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।