Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

"तक्षशिला" ने स्वयंसेवी संस्थाओं को दिया प्रशिक्षण, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट का हुआ शुभारंभ

"प्लानेट-एक्स" के माध्यम से गोरखपुर महोत्सव में किया जाएगा जनसम्पर्क कार्यक्रम

मित्रम न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। आज दिनांक 27-12-2020 को तक्षशिला की 17 वीं कड़ी का वेविनार के माध्यम से आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न समाजसेवियों ने भाग लिया। एवं गोरखपुर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महपौर श्रीमती सत्या पांडेय मौजूद रही। विशिष्ट अतिथि की भूमिका में बोलते हुए मानव सेवा संस्थान के निर्देशक श्री राजेश मणि जी मौजूद रहे। बताते चलें कि पिछले कुछ महीनों से "तक्षशिला" जिसे हम मित्रम स्कुल आफ सोशल वर्क के नाम से भी जानते हैं कें द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को स्वालंबी बनाने के क्रम में मित्रम परिवार, सीआरसी, गोरखपुर जो कि मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एण्ड वैलफेयर का प्रकल्प है, गोरखपुर जिला प्रशासन एनडीआरएफ,साही ग्लोबल हास्पीटल, होप पैनेशिया मेडीवेयर हास्पीटल, सक्षम संस्थान, के साथ मिलकर एक कार्यशाला का आयोजन कर रहा था। जिसमें 16 सप्ताह  से निरंतर विभिन्न विशेषज्ञों के द्वारा 100 से ज्यादा एनजीओ, घरेलू कामकाजी महिलाऐ, प्रशासनिक महकमा एवं युवाओं ने जनजागरण में अपनी भूमिका निभाते हुए "बात शहर की" कार्यक्रम के माध्यम से सुनिश्चित करता आ रहा था।
"तक्षशिला" के मंच से ट्रेनिगं पाने के बाद से इन संस्थानों के प्लेसमेंट की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें मुख्य रूप से सीआरसी गोरखपुर, जिला प्रशासन, महिला कल्याण विभाग, सक्षम संस्था, मानव सेवा, समाधान वेलफेयर फाउंडेशन ,सेफ सोसाइटी एवं और भी अनेक संस्थाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की एवं भविष्य में "तक्षशिला" के मंच से ट्रेनिगं पा चुके संस्थाओं को सहयोग करने का असवाशन भी प्रदान किया। 
 इस कार्यक्रम में जूरी की भुमिका में मुख्य रूप से श्री राजेश मणि जी, श्रीमती सत्या पांडेय जी, श्रीमती सुनीता पटेल जी, राशि कौशिक जी, एवं सीआरसी, से श्री राजेश यादव जी मौजूद रहे। 
कार्यक्रम के अन्त मे प्रोजेक्ट "प्लानेट-एक्स" का भी शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य रूप से जे.के.श्रीवास्तव,रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी "मणि जी", अमरनाथ जयसवाल,रश्मि मिश्रा, अमृता राव ,आशीष पाण्डेय, प्रीजेश मालवीय, सुभ्रा सिंह, प्रमोद पाण्डेय, बी.पी.मिश्रा, रामेश्वर जी, आदि वरिष्ठ समाज सेवीयो ने "तक्षशिला" के माध्यम से अपने विचार  रखे। 
   इसी के साथ तक्षशिला के सीजन-1 का अन्त एवं सीजन-2 की शुरुआत की घोषणा, तक्षशिला के सचिव श्री दीप जी ने की। एवं सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनन्दन किया। विशेष जानकारी के लिए मित्रं हेल्पलाइन नंबर 9696305054 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।