Skip to main content

DlightNews

प्रतापगढ़ । यू.पी. जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ( उपजा ), प्रतापगढ़ के तत्वावधान में "नई शिक्षा नीति : एक सार्वभौमिक अवलोकन" विषयक एक शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ । जिसकी अध्यक्षता उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित व संचालन उपजा महामंत्री डॉ अमित पाण्डेय ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व शत्रोहन वैश्य व अति विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. यू.पी. सिंह रहे । कार्यक्रम के उद्घाटन अतिथि अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात व विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य मो. इब्राहिम रहे । विशेष अतिथि के रूप में प्राचार्य पीबीपीजी कॉलेज डॉ. बृजभानु सिंह व पूर्व प्राचार्य डॉ. लालजी त्रिपाठी की मौजूदगी रही । उपस्थित विद्वतजनों द्वारा नई शिक्षा नीति पर विस्तृत रूप से विचार प्रस्तुत किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ । ततपश्चात कु. प्रांजलि उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । अतिथियों के स्वागत में कु. अपर्णा पाण्डेय व कु.आयुषी पाण्डेय ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । उपजा प्रदेश संगठन मंत्री व जिला इकाई के संरक्षक संतोष भगवन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत, स्वागताध्यक्ष के रूप में किया । मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत,उपजा संरक्षक अखिल नारायण सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम के उद्घाटन अतिथि अनिल प्रताप त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि समाज के लिए ऐसे कार्यक्रम अवश्य ही प्रेरणादायी हैं । नई शिक्षा नीति पर उपजा ने इस तरह के शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया  है । कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में डॉ. संतोष कुमार शुक्ल, डॉ. के.सी.पाण्डेय, डॉ. शिवानी मातनहेलिया, विजय प्रताप त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. गौरव त्रिपाठी ने नई शिक्षा नीति पर, अपने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में डीआईओएस सर्वदानन्द का प्रतिनिधित्व प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह, व बीएसए अशोक सिंह का प्रतिनिधित्व खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह ने किया । वरिष्ठ कवयित्री मीरा त्रिपाठी ने विशेष प्रस्तुति दी, जिसे सराहा गया ।

बतौर मुख्य अतिथि एडीएम शत्रोहन वैश्य ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुकूल स्कूल और कॉलेज की शिक्षा को अधिक समग्र, लचीला बनाते हुए भारत को एक ज्ञान आधारित जीवंत समाज तथा ज्ञान की वैश्विक महाशक्ति में बदलना और प्रत्येक छात्र में निहित अद्वितीय क्षमताओं को सामने लाना है । उपजा द्वारा इस तरह का कार्यक्रम प्रसंशनीय है । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल संज्ञानात्मक समझ ही विकसित नहीं करती, अपितु चरित्र निर्माण एवं कौशल ज्ञान देकर भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम भी बनाती है । उन्होंने कहा कि मुझे बेहद ख़ुशी है हमारी उपजा टीम ने इस तरह का शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन कर लब्धप्रतिष्ठ व विद्वतजनों को एक मंच पर एकत्रित किया, यह सकारात्मक पहल अनुकरणीय है । बुंदेलखंड विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. यूपी सिंह ने कहा कि व्यापक सुधार के लिए शिक्षक प्रशिक्षण और सभी शिक्षा कार्यक्रमों को विश्वविद्यालयों या कॉलेजों के स्तर पर शामिल करने की सिफारिश की गई है ।

कार्यक्रम के अंत में उपजा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह, गिरजेश तिवारी, राजनारायण शुक्ल राजन, संजय श्रीवास्तव, अखिल नारायण सिंह, अनूप उपाध्याय अनुपम, बृजेश मिश्र, यादवेंद्र सिंह ओम जी, विनय पाठक, राजेन्द्र पाण्डेय, रवींद्र दुबे, संजय द्विवेदी, विवेक पाण्डेय, डीके शर्मा, डॉ. विनोद त्रिपाठी, राजेश कुमार मिश्र, हरिशंकर सिंह हैप्पी, लक्ष्मी मिश्रा, अनीता पाण्डेय, डॉ. संगम लाल त्रिपाठी भंवर, श्याम शंकर द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह विकट, शिव प्रताप सिंह मुन्ना, परमानन्द मिश्र, आर. बी. सिंह, श्याम सुन्दर शर्मा, डॉ. हरिकेश सिंह, डॉ. चन्द्रेश सिंह ध्रुव, निर्भय प्रताप सिंह, बृजेन्द्र सिंह बबलू, हरिनाथ मिश्र, राजेन्द्र शुक्ल दीनबन्धु, अनिल पाण्डेय विद्यार्थी, धीरेंद्र तिवारी, श्रीमंत शुक्ल, अम्बुज मिश्र, गिरीश पाण्डेय, नितिन अग्रवाल, रजनीश बहादुर सिंह, रफीक मोहम्मद, आशुतोष त्रिपाठी, पवन भगवन, शिव कुमार शास्त्री, शशि कुमार, मो. नसीम, शिव कुमार मिश्र, जय प्रकाश मिश्र, अरुण त्रिपाठी, सपना मिश्रा, लक्ष्मी कांत पाण्डेय, रामबरन राज, गोपाल पाण्डेय,बृजेश विश्वकर्मा, धीरज उपाध्याय, अंकित सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...