*किसी भी खबर के श्रोत एवं उसकी प्रमाणिकता की जांच के उपरांत ही खबरें प्रसारित करनी चाहिये -: सूचना अधिकारी विजय कुमार* ! शारदा संगीत महाविद्यालय सिनेमा रोड में *अवध की दुनिया समाचार पत्र* द्वारा आयोजित समरसता कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बोलते हुए सूचनाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि कोई भी खबर भाव, भाषा, विचार एवं सुगमता से लिखी होनी चाहिए न कि द्वेष भावना से ! अपने कार्य को पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ आपस में सामंजस्य बनाकर करना चाहिए क्योंकि थोड़ी सी जल्दबाजी कभी कभी बहुत बड़ी समस्या का रूप ले लेती है ! *उपजिलाधिकारी सतीश तिवारी ने भी अपने संबोधन में पत्रकारों को सराहा और लेखक की उपमा दी* ! कार्यक्रम में अवध की दुनिया परिवार के संरक्षक , संपादक ब्यूरो चीफ समेत सभी सम्मानित पत्रकार साथी मौजूद रहे ! समाचार पत्र में अच्छा कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया गया|
DlightNews
Comments
Post a Comment