Skip to main content

DlightNews Riport Ravindra Nisad Gorakhpur

*बिजली विभाग ने तिवारीपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 5 उपभोक्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया विद्युत चोरी का मुकदमा*

*अभियान के दौरान 52 बकायेदारों की मौके पर लाइन को काटा गया और 19.45 लाख रुपए की हुई राजस्व वसूली- अधिशासी अभियंता*

गोरखपुर।  अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम के निर्देश पर हाई लॉस फीडर तिवारीपुर दीवान बाजार राजेंद्रनगर जटेपुर से संबंधित क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। तिवारीपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला सूफीहाता घोसीपुर में चेकिंग के दौरान इंजीनियर आर के सिंह अवर अभियंता सुनील कुमार यादव, अवर अभियंता मुकेश पटेल तथा लाइन स्टाफ एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग किया गया। तो तीन  उपभोक्ताओं के मीटर में शंट लगाकर तथा दो उपभोक्ताओ द्वारा मीटर बायपास करके विद्युत चोरी करते पाया गया है इनके खिलाफ विद्युत विभाग ने विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है तथा 15 बड़े बकायेदारों की मौके पर ही लाइन को काट दिया गया इसी प्रकार जटेपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले जटेपुर उत्तरी व हड़हवा फाटक के अवर अभियंता श्याम सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मौके पर 11 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन को काटा गया। अवर अभियंता मोतीलाल भारद्वाज के नेतृत्व में दीवान बाजार मोहल्ले में चेकिंग के दौरान 9 बड़े बकायेदारों के लाइन कटा गया तथा राजेंद्र नगर फीडर के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला भाटी बिहार में अवर अभियंता नूर आलम के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमें 12 बड़े बकायेदारों की कनेशन को कटा गया। इस प्रकार अभियान में 52 बकायेदारों का मौके पर लाइन काटी गई तथा 19.45 लाख रुपए की राजस्व  वसूली की गई ।
अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना में अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लें यदि इस योजना के अंतर्गत विद्युत देय नोटिस एंवम  वसूली की लागत सहित भू राजस्व के बकाए के रूप में वसूली की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।