Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की 34 वी पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम व जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि महान समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण ने जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर इंसानीयत की सोच के साथ लोगों की सेवा की। उनका सोच थी कि जब तक हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान नहीं आएगी तब तक देश समुचित विकास नहीं कर सकता।वह गरीबों, किसानों के हित के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे वर्तमान भाजपा सरकार से सभी धर्मों वर्गो के लोग परेशान हैं किसान आंदोलन कर रहे हैं अपराध चरमोत्कर्ष पर है जिलाध्यक्ष कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया के विचारों को  लोकबंधु राजनारायण ने कार्यरूप में ही नहीं लिया बल्कि उसे मूर्त रूप प्रदान किया। पूरे देश में इस वक्त जिस प्रकार सांप्रदायिकता, अराजकता, असमानता, आतंक और भय का माहौल बना है भाजपा सरकार में इमरजेंसी की तरह अघोषित आपातकाल चल रहा किसानों के समर्थन में समाजवादियों द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों को पुलिस प्रशासन के बल पर रोकने का प्रयास हो रहा है लेकिन समाजवादी रुकने वाले नहीं हैं किसानों के समस्याओं के समाधान होने तक व जनहित के मुद्दों पर समाजवादियों का संघर्ष जारी रहेगा।इस दौरान प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जियाउल इस्लाम अखिलेश यादव अवधेश यादव जयप्रकाश यादव मुन्नी लाल यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी संजय पहलवान सिंहासन यादव रुपावती बेलदार मैना भाई इनामुल्लाह खान हाजी शकील अंसारी इंद्रदेव पासवान बिंदा देवी संजय सिंह सैंथवार सुनील आजाद राहुल यादव गविश दुबे कंचन श्रीवास्तव कपिल मुनि यादव जितेंद्र यादव शब्बीर कुरेशी अमर अग्रहरी दूईजा देवी सुरेंद्र निषाद सुमन पासवान बेबी मौर्या नारद यादव मोहम्मद शाहिद धर्मेंद्र यादव परशुराम निषाद कमल किशोर यादव बाबूराम यादव साधु यादव विनोद यादव इमरान खान आफताब कमर कुरेशी राजू नावेद मलिक रामा यादव रामनाथ यादव शिव शंकर गौड़ सुरेंद्र मौर्य सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...