Skip to main content

DlightNews

*डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा परिवार  सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ कैंट के आश्वासन के बाद हटा*

*जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सुबह 11:00 बजे से बैठा था परिवार*

गोरखपुर। जिलाधिकारी कार्यालय पर डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे परिवार को शाम को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार ने अपनी भूख हड़ताल खत्म किया। वहीं अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को एक सप्ताह में कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवीपार पोस्ट पिपरौली थाना गीडा के निवासी अभिषेक कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि चार डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा उन्हें लगातार गलत रिपोर्ट दी गई। फलस्वरूप 15 अगस्त को जिला अस्पताल में जन्मे उनके बच्चे का एक हाथ नहीं है । चार डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट में बच्चे को स्वस्थ बताया गया लेकिन जन्म के समय बच्चे का एक हाथ नहीं था जिसको लेकर अभिषेक पांडेय ने अधिकारियों से शिकायत की तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया जिसमें चारों डायग्नोस्टिक सेंटर के बयान लिए गए और उनकी रिपोर्टों का अध्ययन किया गया उसके बाद उनकी संलिप्तता पाई गई। जिस पर उनके खिलाफ कैंट थाने पर मुकदमा भी दर्ज हुआ लेकिन विभाग ने खानापूर्ति करते हुए सिर्फ एक डायग्नोसिस सेंटर न्यू आदित्य अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया बाकी पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे नाराज होकर पीड़ित परिवार आज सुबह ही जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गया।  शाम को अधिकारियों ने पीड़ित परिवार की सुधि ली और एक सप्ताह का आश्वासन देकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया।
 बरहाल यह कोई पहली घटना नही है। आये दिन डायग्नोस्टिक सेंटर की आड़ में देश की भोली-भाली गरीब जनता को  ठगने का काम धड़ल्ले से चल रहा है । लेकिन स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी इन डायग्नोस्टिक सेंटर पर कड़ी कार्रवाई करने से लगातार बचते नजर आते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।