Skip to main content

DlightNews

*विधायक धीरज ओझा की सूचना पर रक्तदान संस्थान ने प्रदान कराया रक्त*

आज रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ के अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय के कुशल निर्देशन में हिंदुस्तान हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार संतोष पाण्डेय जी की सूचना पर राजगंगा नर्सिंग होम प्रतापगढ़ में भर्ती अंकिता पाण्डेय उम्र लगभग 28 वर्ष निवासिनी कपासी, अंतू प्रतापगढ़ जो हिंदुस्तान हिंदी दैनिक समाचार पत्र प्रतापगढ़ के संवाददाता राजेंद्र पाण्डेय जी की बहन हैँ, उनके उपचार हेतु एक यूनिट रक्त तत्काल प्रदान कराया गया। परिजनों ने संस्थाध्यक्ष व समस्त टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग समाज के लिए एक नई दिशा में कार्य करके जीवनदान देने का कार्य कर रहे हैँ जो अत्यंत सराहनीय है।
इसी क्रम में संस्थान के प्रमुख मार्गदर्शक विधायक रानीगंज मा. धीरज ओझा जी की सूचना पर  जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ मे भर्ती  मरीज अर्चना जायसवाल उम्र 48 वर्ष, निवासिनी सदर बाजार, के इलाज हेतु संस्थान द्वारा एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त प्रदान कराया गया। विधायक जी ने रक्तदान संस्थान के सराहनीय कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि जी अवस्था में लोग अपने जीविकोपार्जन हेतु नौकरी की तलाश में रहते हैँ उस अवस्था में निर्मल पाण्डेय सच्ची समाजसेवा करके मिशाल कायम कर दिया है, जो हम लोगों के लिए गर्व का विषय है। मा. विधायक जी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी संस्था व लोगों का भरपूर सहयोग पूरे समाज को करना चाहिए। विधायक जी ने आगामी 15 जनवरी 2021 को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हेतु लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक लोगस्वैच्छिक  रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करके जरूरतमंद  लोगों को जीवनदान देने हेतु मदद करें।
संस्थाध्यक्ष ने मा. विधायक धीरज ओझा जी व पत्रकार संतोष पाण्डेय जी का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि आज आप लोगों की सूचना पर दो और जीवन बचाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इसके लिए हम आपके सदैव आभारी रहेंगे।

आज के इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी मा. विधायक धीरज ओझा, पत्रकार संतोष पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, पत्रकार गिरीश त्रिपाठी,प्रवीण चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, रेहान फज़ल, रक्तकोष प्रभारी डॉ. सुरेश सिंह,लैब टेक्निशियन आर. डी. पाण्डेय, पवन नंदन भट्ट,कॉउंसलर कुसुमलता गुप्ता, अजय यादव, रंजीत शर्मा, रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।