Skip to main content

DlightNews

*क्षेत्राधिकारी यातायात का जगत कनौजिया ने संभाला चार्ज*


*यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का रहेगा प्रयास, कोशिश होगी कहीं ना लगे जाम*

*गोरखपुर::*  महानगर की यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए शासन की तरफ से यातायात विभाग को 76 पुलिसकर्मियों को दिया गया है तो वही यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात जगत कन्नोजिया को भी नियुक्त किया गया है। जो क्षेत्राधिकारी चंदौली से क्षेत्राधिकारी यातायात गोरखपुर का चार्ज आज उन्होंने लिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जाए। प्रयास होगा कि कहीं पर जाम ना लगने पर पाये। यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए महानगर के 9 चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी रखी जाएगी । सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर और यातायात जवानों को भी बताया गया है कि कहीं भी जाम लगती है तो उसकी सूचना तत्काल मुझे भी दे। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि जनपद श्रावस्ती के मूल निवासी जगत कनौजिया इससे पहले क्षेत्राधिकारी चकिया चंदौली में तैनात थे। शासन के निर्देश पर उन्हें क्षेत्राधिकारी यातायात गोरखपुर पद पर तैनात किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।