वृंदावन। जन-जन के आराध्य बाँकेबिहारी महाराज का प्राकट़योत्सव मंदिरों की नगरी वृंदावन में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। निधिवन में ठाकुरजी के प्राकट्य स्थल पर शनिवार प्रात: गोस्वामियों ने पंचामृत से महाभिषेक किया। इसके पश्चात ठाकुरजी के प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास जी ने चांदी के रथ में विराजमान होकर अपने आराध्य को निधिवन से बाँकबिहारी मंदिर बधाई देने के लिए प्रस्थान किया। वहीं बाँकेबिहारी मंदिर को गुब्बारों और पुष्पों से सजाया गया है। गोस्वामी हर्षोल्लास के साथ प्राकट्योत्सव मना रहे हैं।
DlightNews
Comments
Post a Comment