Skip to main content

DlightNews

98 वर्ष पुरानी रामलीला में दूसरे दिन हुआ अजगव का खंडन

  फतेहपुर/ अमौली| विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत न्योरी जलालपुर में ऐतिहासिक रामलीला का पंच दिवसीय कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है| पिछली रात्रि कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में विशाल धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में उत्तर भारत के सुविख्यात कलाकारों का संयोजन उत्तर प्रदेश के सुविख्यात लक्ष्मण अभिनेता सुरेश त्रिपाठी जन्मस्थली न्योरी जलालपुर के द्वारा किया गया| दूसरे दिन मध्यान्ह 11:00 बजे तक परशुराम की भूमिका में पंडित सर्वेश द्विवेदी झलोखर एवं लक्ष्मण की भूमिका में रविकांत मिश्र(छुन्ना)बनी का तीखा संवाद चला| ग्रामीण बुजुर्ग मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद रमजान मियां ने बताया कि यह कार्यक्रम सन 1923 अर्थात अंग्रेजों के शासनकाल से अनवरत चला आ रहा है| इस कार्यक्रम की नींव गांव के ही बैजूदादा बंसीदादा नंदकिशोर विश्वकर्मा इमामबख्श शेख शिवबालक सुखदेव जनार्दन एवं सुविख्यात लक्ष्मण अभिनेता सुरेश त्रिपाठी के पूज्य पिता श्री के कर कमलों से हुई थी| विश्वस्त सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की प्रथम ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन इस ग्राम पंचायत में होता है जो लगभग कार्यक्रम की शताब्दी छू रहा है| कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण एवं क्षेत्रीय दर्शकों का रामलीला अध्यक्ष रजोल तिवारी ने आभार प्रकट किया| इस मौके पर अध्यक्ष  रजोल तिवारी के साथ कोषाध्यक्ष शीलू गुप्ता रमजान खान डॉक्टर रामू पाल धर्मेंद्र तिवारी अंकेश शुक्ला रज्जू पांडे दिनेश अवस्थी पारस तिवारी मोनू लक्ष्मण रोहित अवस्थी (झलोखर) सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे|

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...