Skip to main content

DlightNews

जिलाधिकारी ने एल-2 चिकित्सालय में कोविड-19 की रोकथाम व बचाव हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक,
------------------
होम आइसोलेशन एवं कोविड चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की देखरेख निरन्तर की जाये-जिलाधिकारी
------------------
जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज एल-2 जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन मरीजों से समय-समय पर फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी लेते रहे और यदि किसी गम्भीर बीमारी के लक्षण दिखे तो तत्काल एम्बुलेन्स भेजकर उन्हें कोविड चिकित्सालय में भर्ती किया जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरआरटी टीम द्वारा होम आइसोलेशन में रखे गये मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी एवं औषधियां प्रदान की जाती है कि नही के सम्बन्ध में इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर से जानकारी प्रतिदिन प्राप्त की जाये और किसी भी मरीज द्वारा कोई शिकायत की जाती है तो उसका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाये। उन्होने निर्देशित किया कि कोविड चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी निरन्तर की जाये और उनके खान-पान, साफ-सफाई एवं दवाओं के वितरण आदि की भी देखरेख की जाये। कोविड चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि कान्टैक्ट ट्रेसिंग सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पादित की जाये, कान्टैक्ट ट्रेसिंग के समय मरीज की बैकग्राउण्ड हिस्ट्री, भ्रमण विवरण की जानकारी अवश्य की जाये। पाजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कन्ट्रोल सेन्टर पर व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में जानकारी, ईलाज, स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण बाते एवं अन्य पूछे गये प्रश्नों का सन्तोषजनक उत्तर दिया जाये। कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों को विशेष ध्यान देकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये एवं मरीजों से फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाये। 
-------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।