Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर को नए साल पर CM योगी देंगे बड़ा तोहफा*

 *12 जनवरी को करेंगे चिड़ियाघर का उद्घाटन* 


*गोरखपुर* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब मकर संक्रांति 14 जनवरी के बजाए 12 जनवरी को ही शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान का लोकार्पण करेंगे। इसी दिन दो दिवसीय गोरखपुर महोत्सव का उदघाटन समारोह भी होगा। गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने, त्रेतायुगीन अखण्ड ज्योति एवं अखण्ड धूनी का दर्शन कर प्रसाद ग्रहरण करने आने वाले श्रद्धालु गोरखपुर जिले में गोरखपुर महोत्सव के साथ प्राणी उद्यान के भ्रमण का भी आनंद उठा सकेंगे। 
प्राणी उद्यान के लोकार्पण समारोह की तैयारियों के मद्देनजर मण्डलायुक्त जयंत नार्लिकर के निर्देश पर संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पाण्डेय ने जिले के 14 अधिकारियों की बैठक बुलाई है। 23 दिसंबर को एक बजे होने वाली इस बैठक में डीएम के विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, मुख्य वन संरक्षक, निदेशक शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान, मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण निगम, मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड, मुख्य अभियंता जल निगम, प्रभागीय वन अधिकारी, संयुक्त आयुक्त उद्योग, अपर निदेशक पशुपालन, महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, महाप्रबंधक उद्योग शामिल होंगे।
*सीजेडए ने 6 दिसंबर को ही दे दी मान्यता*
केंद्रीय प्राणी उद्यान प्राधिकरण ने गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणी उद्यान को 6 दिसंबर को ही मान्यता प्रदान कर दी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी साझा की थी। मान्यता मिलने के बाद पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ सुनील कुमार पाण्डेय प्राणी उद्यान का निरीक्षण कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने की हिदायत द�

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।