किसान बृजेश त्रिपाठी को मिला मिलेयनियर फॉर्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2023 का
दैनिक ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले के प्रगतिशील किसान बृजेश त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के किसानों का मान बढ़ाया है। 8 दिसंबर को दिल्ली के पूसा संस्थान में कृषि विज्ञान केंद्र और अटारी जोन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मिलेयनियर फॉर्मर ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 से भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए थे। जिसमें किसानों की आय कैसे बढ़े उस पर हुए सेमिनार में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और किसानों को आधुनिक कृषि के बारे में जानकारी दी। जिससे किसान अपनी आय दोगुनी नहीं कैसे चौगुनी कर सकते हैं।नई दिल्ली में कृषि विज्ञान केंद्र ने इस कार्यक्रम में देश से अलग अलग राज्यों से कृषि वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसानों को बुलाया था। जिसमें उत्तर प्रदेश से जालौन के प्रगतिशील किसान और आधुनिक खेती करने वाले जालौन के उरई तहसील के अकोढी बैरागढ़ के रहने वाले प्रगतिशील किसान बृजेश त्रिपाठी को आमंत्रित किया है। 8 दिसंबर को आयोजित पहले सत्र में उन्हें मंच पर बुलाया। साथ ही किसानों को अपनी तकनीकी और कैसे किसानों की आय दोगुनी हो उस पर बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिस पर उन्होंने तकरीबन 7 मिनट तक किसानों को खेती से जुड़ी तकनीकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिससे किसान अपनी आय को बढ़ा सके।सब्जी और मटर का बीज बनाते हैं। उन्होंने किसानों को बताया कि वह सब्जी और मटर का बीज बनाते हैं। उत्तर प्रदेश के लगभग 25 से 30 जिलों में हरी मटर का बीज जा रहा है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश और बिहार के जिले में भी मटर का बीज जाता है। उन्होंने बताया कि जब खेती शुरू की तो इसके लिए व्यापारियों के ऊपर निर्भर रहना पड़ता था और मजबूरी में उनसे महंगा लेना पड़ता था। मगर आज खुद बीज बनाना शुरू किया और किसान भाइयों को सस्ता और अच्छा बीज उपलब्ध करा रहे है और आज एक लाख किसान जुड़े हैं और उन्हें फायदा हो रहा है।

Comments
Post a Comment