Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
आईजीएल द्वारा लागए गए स्वास्थ्य में मेले में सात हजार लोगों का परीक्षण कराकर रचा इतिहास

सहजनवा गोरखपुर। आईजीएल द्वारा दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा में एक ही छत के नीचे विषम परिस्थितियों में सात हजार जनमानस का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर एक इतिहास बना दिया, यह सहजनवा की ही नही बल्कि पूरे प्रदेश का एक सबसे बड़ा स्वास्थ्य मेला बन गया। इस स्वास्थ मेले का आयोजन यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था ,मेले का उद्धघाटन उत्तर प्रदेश के  लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जी ने किया और उन्होंने बताया कि आईजीएल द्वारा इस तरह के कार्यो को  बहुत तेजी से किया जा रहा है, एवं व्यापक अस्तर का मेला आयोजित करने के लिए बहुत बधाई दिया तथा आमजनमानस को कोविद 19 से बचाव हेतु मास्क लगाने की अपील भी किया ,इसके साथ ही मंत्री महोदय द्वारा आईजीएल के व्यापार प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश डिस्टलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष एस के शुक्ल द्वारा किये जा रहे कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा किया और उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर संमानित किया और आग्रह भी किया की इसी तरह जनसेवा के कार्य आगे भी आपके द्वारा किये जाते रहेंगे।  बहुत व्यस्त कार्यक्रम होने के उपरांत भी मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर श्री इंद्रजीत सिंह (आईएस )द्वारा इस मेले  का निरीक्षण  किया गया  एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और  विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मेले की व्यवस्था देखकर आईजीएल प्रशासन की काफी प्रशंसा किया एवं आईजीएल द्वारा लागातार किये जा रहे इस तरह के कार्यो की तारीफ किया तथा  सभी प्राइवेट संस्थाएं से भी आग्रह किया कि वे भी इसी तरह आमजनमानस के सेवा के लिए आगे आकर कार्य करे जिससे एक शिक्षित , स्वस्थ , स्वच्छ गोरखपुर का निर्माण हो सके।उनके द्वारा इस तरह कहे गए शब्दो से आईजीएल परिवार हमेशा अपने को गौरवान्वित महसूस करेगा। और इस कार्यक्रम की शोभा मुरारी इंटर कॉलेज के एन सी सी कैडेट और जुड़ियांन स्कूल, पिपरोली स्कूल के बच्चे  थे। आईजीएल के बिजनेस हेड शुक्ल द्वारा सभी आमजनमानस को मेले में  आकर सेवा का अवसर देने के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि भविष्य में ऐसे ही आईजीएल आमजनमानस के साथ खड़ा रहेगा, इसके साथ ही मेले में आये सभी वर्तमान सभासद, प्रधान एवं पूर्व सभासदों का भी स्वागत किया और अपने सभी व्यापार सहयोगियों का इस मेले में योगदान देने के लिए सराहना किया एवं मेले में आये सभी डॉक्टर की टीम का स्टाफ का और सभी अस्पतालों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया कि आप सभी लोग इस विपरीत परिस्थितियों में किस तरह मानव सेवा की जाती है उसका आप लोगो ने जीवंत उदाहरण पेश किया है साथ मे दीन दयाल राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ कुमुद त्रिपाठी ,एव समस्त स्टाफ के प्रति भी आभार व्यक्त किंग। और मेले में आये विशिष्ट अतिथियों , सभी पत्रकार बन्धुयो के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रगट किया और सभी आमजनमानस को सादर अभिनन्दन किया। मेले में मंचासीन लोगो के प्रति डॉ सुनील कुमार ने अपना आभार व्यक्त किया और सभी अतिथियों को मेले में आने के लिए अभिवादन भी किया। मंच पर आसीन मुख्य अतिथि माननीय स्वास्थ्य मंत्री , दर्जा प्राप्त मंत्री अश्वनी त्रिपाठी, जोगेंद्र मिश्र, एस के शुक्ल ,बृज मोहन शर्मा, कुलपति मेजर जनरल डॉ अतुल बाजपेयी, डॉ शिव शंकर साही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी , ए के दुबे , डॉ चारु शीला सिंह, डॉ कुमुद त्रिपाठी थी , डॉ आकृति ने मंच संचालन किया। इस मेले में आईजीएल के सभी वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे। वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी आत्मा नंद सिंह ने मेले में आये समस्त सरकारी, जनसेवक, आमजनमानस के प्रति अपना आभार व्यक्त क़िया। 
रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।