Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर में दिव्यांगजनों और उनके अभिभावकों हेतु आयोजित हुआ तीसरा नि:शुल्क कोविड-19 टीकाकरण शिविर, महापौर सीताराम जायसवाल ने किया उद्घाटन*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 27 दिसम्बर 2021समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र सी.आर.सी. गोरखपुर एवं जनपद प्रशासन गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में सीआरसी परिसर में दो दिवसीय निःशुल्क कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय शिविर में दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावकों के लिए निशुल्क टीकाकरण शिविर में लगभग 75 दिव्यांग जनों का टीकाकरण कराया गया। इस कार्यक्रम में गोरखपुर नगर निगम के महापौर श्री सीताराम जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। आज के कार्यक्रम में गोरखपुर के नवागत मुख्य चिकित्साअधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉक्टर एन के पांडे ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस टीकाकरण शिविर में केयर इंडिया की एच आर मैनेजर डॉ मनीषा निगड़े ने भी प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास ने शिविर की सफलता पर अपनी शुभकामना व्यक्त की। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आगे भी इस तरह की कैंप आयोजित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा संचालित मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण के पोस्टर का विमोचन किया गया। आज के कार्यक्रम का समन्वय श्री नागेंद्र पांडे एवं श्री राजेश कुमार यादव जी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक, नैदानिक मनोविज्ञान विभाग ने किया। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।