*सीआरसी गोरखपुर द्वारा आयोजित किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रतिभाग* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 10 दिसम्बर 2021समेेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र सीआरसी गोरखपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम का सफलतम आयोजन राजकीय हाई स्कूल नवापार, कैंपियरगंज, गोरखपुर में किया गया । आज के इस कार्यक्रम में सीआरसी गोरखपुर के पुनर्वास अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव ने सीआरसी गोरखपुर द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं एडिप योजना के तहत उपकरण वितरण से संबंधित जानकारी दी । इसी कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत राजेश कुमार सहायक प्राध्यापक, नैदानिक मनोविज्ञान विभाग ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य में बेहतर सुधार किया जा सके उस पर विस्तार से चर्चा की तथा मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्प लाइन किरण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के संचालक एवं समन्वयक श्री नागेंद्र पांडे ने बताया कि सी आर सी गोरखपुर अपने अल्पतम समय में पिछले 3 वर्षों में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों को पुनर्वास की सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित कराया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि कैंपियरगंज के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में सी आर सी गोरखपुर की पहुंच को सुनिश्चित करना तथा वहां पर उपस्थित दिव्यांगजनों को सीआरसी गोरखपुर की पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना रहा। इस कार्यक्रम में आभार ज्ञापन के क्रम में श्री योगेंद्र कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य, राजकीय हाई स्कूल ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए सीआरसी गोरखपुर की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन निदेशक राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान, देहरादून, डॉ हिमांग्शु दास जी के नेतृत्व एवं निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। सी आर सी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी के प्रति अपने शुभकामनाएं व्यक्त की।
Comments
Post a Comment