Skip to main content

DlightNews

*दिव्यांगता का कार्यात्मक वर्गीकरण से शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार संभव :  डॉ अलोका गुहा*               *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
 गोरखपुर 20 दिसम्बर 2021 सी.आर.सी. गोरखपुर में आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी जिसका मुख्य विषय था अंडरस्टैंडिंग आई.सी.एफ., रिव्यु ऑफ़ असेसमेंट टूल्स एंड अदर हेल्थ कंडीशंस । दरअसल यह विश्व स्वस्थ्य संगठन के द्वारा प्रदत्त एक विशिष्ट संकल्पना है जिसे 2001 में दिव्यांगता के वर्गीकरण के आधार के रूप में प्रतिपादित किया गया था । इसमें दिव्यांगता के वर्गीकरण हेतु न केवल मेडिकल आधार पर बल्कि इसके अलावा सामाजिक, मनोवैज्ञानिक तथा उसके कार्यात्मक क्षेत्रों के विकास और वर्तमान कार्यात्मक क्षमता के आधार पर वर्गीकरण करने की बात कही गयी है ।आज के तकनिकी सत्र की शुरुआत नेशनल ट्रस्ट के फाउंडर चेयरपर्सन तथा भारत के जाने माने विशेषज्ञ डॉ. अलोका गुहा ने की । उन्होंने सभी प्रतिभागियों को विशेष शिक्षा में आई.सी.एफ. के उपयोग से विस्तार से सम्बन्धित जानकारी दी । द्वितीय सत्र में डॉ. प्रियब्रत ओझा ने आई.सी.एफ. के विविध क्षेत्रों, उसके कोडिंग प्रणाली तथा क्वालीफायर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की । दोपहर बाद के तकनिकी सत्र में गुवाहाटी हॉस्पिटल के भौतिक चिकित्सक डॉ. अनन्या सतपति ने सभी प्रतिभागियों के साथ अपना अनुभव साझा की तथा विभिन्न प्रकार के उदाहरणों द्वारा केस को समझाने का प्रयास किया, साथ ही कोडिंग प्रणाली को भी समझाया । अंतिम सत्र में सी.आर.सी. के भौतिक चिकित्सक डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने आई.सी.एफ. के इस्तेमाल से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि इसके मुख्यतः चार भाग होते हैं : शारीरिक संरचना, शारीरिक गतिविधि, वातावरणीय कारक तथा प्रक्रिया । उन्होंने इन चार आधारों पर कार्यात्मक विश्लेषण करने की सलाह दी।  सी.आर.सी. के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनायें दी तथा  नीरज मधुकर, आचार्य विशेष शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम का संचालन किया । इसकार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से 100 पुनर्वास विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।