Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर में पाठ्यक्रम विकास के उपागम विषय  पर संपन्न हुई तीन दिवसीय सी.आर.ई कार्यक्रम।*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 08 दिसम्बर 2021सीआरसी गोरखपुर में ऑनलाइन माध्यम से 6 से 8 दिसंबर 2021 तकपाठ्यक्रम विकास के उपागम विषय पर तीन दिवसीय सी.आर.ई कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से 100 पुनर्वास व्यावसायिकों ने प्रतिभाग किया। बता दें भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त इस कार्यक्रम के माध्यम से पुनर्वास व्यवसायिक अपना प्रमाण पत्र नवीनीकरण करवाने में सहायता प्राप्त करते हैं। आज के वक्ता गण श्री राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक, नैदानिक मनोविज्ञान, सीआरसी गोरखपुर, डॉ तेनाली रजनी भूषण, सहायक प्राध्यापक, नैदानिक मनोविज्ञान, सीआरसी सिक्किम, श्रीमती सविता शुक्ला, लेक्चरर, सीआरसी लखनऊ, अरविंद कुमार पांडे, विशेष शिक्षक, सीआरसी गोरखपुर ने पाठ्यक्रम की संरचना, मूल्यांकन, विकास एवं पाठ्यक्रम में स्कूल प्रशासन के महत्व पर अपने विचार साझा किए । यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री कुमार ने कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सीआरसी गोरखपुर के पुनर्वास अधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक  राजेश कुमार यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...