Skip to main content

DlightNews

*चरगांवा वार्ड नगर निगम कालोनी के संरक्षक बने सुनील पासवान* 
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 12 दिसम्बर 2021न्यू आनंद विहार कालोनी करीमनगर चरगावां में नये कमेटी का गठन किया गया जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान संरक्षक और रविन्द्र नाथ पांडेय अध्यक्ष चुने गए।न्यू आनंद विहार कालोनी करीमनगर,चरगावां में कालोनी वासियों द्वारा बैठक की गई जिसमें नये कमेटी के गठन के लिए विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में वार्ड संख्या छ: के पार्षद संतराज शर्मा और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान के उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया।संरक्षक के रूप में सुनील पासवान के सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंत्री राजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव व मनोज पासवान, व्यवस्था प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, प्रचार प्रभारी राजकुमार गुप्ता को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में राजकरण गौंड, डॉ फैजल,आशिष शाही, मुक्तिनाथ चौधरी,ओमप्रकाश कन्नौजिया, नन्दलाल यादव, हेमंत श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, हरमीत सिंह, रामसकल यादव, विनय श्रीवास्तव का चुनाव किया गया। चुनाव के पश्चात संतराज शर्मा को कालोनी की समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें सड़क और नाली के निर्माण के लिए कहा गया जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका निस्तारण करा दिया जाएगा। इस अवसर पर सुनील पासवान ने कहां कि मैं आनंद विहार कालोनी के लिए सदैव संरक्षक की तरह सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। किसी को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी होती है तो वह हमें अवश्य बताएं। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर न्यू आनंद विहार कालोनी के सभी मुहल्ले वासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...