Skip to main content

DlightNews

*भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई कवि पहले थे नेता बाद मे- सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय*
*कुर्बानियों के दम पर जिंदा वतन हमारा है-मिन्नत गोरखपुरी*                                  *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 25 दिसम्बर 2021स्व.भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर धरा धाम इंटरनेशनल एवं गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजनबुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर के भन्ते हाल में आयोजित। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धरा धाम प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई नेता बाद में कवि पहले थे। और साहित्य के प्रति उनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक ई.मिन्नत गोरखपुरी ने बताया कि एकता उपाध्याय और डॉ एहसान अहमद को अटल साहित्य सम्मान_2021 एवं भावना द्विवेदी को अटल युवा साहित्य सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए ई.मिन्नत गोरखपुरी ने ऐसे ही पढ़ा। कुर्बानियों के दम पर जिंदा वतन हमारा है फैला हुआ अमन रोशन चमन हमारा है।
लोगों ने खूब तालियां बजाकर स्वागत किया।डॉ रामकृपाल राय ने पढ़ा।अब किसको मिलता है मुकम्मल जहां,ख्वाहिशें पे कफन हम चलाते रहे।डॉ अनिता पाल सिंह पढ़ा।इन आंखों से नींदें उड़ाना मना है,बहुत थक गई है,जगाना मना है।डॉ एहसान अहमद ने पढ़ा।ये किरदार किरदार की बात है,फिर भी बेहद शाद ओ पाक है।एकता उपाध्याय ने पढ़ा।शाखे गुल  सुर्ख मुहब्बत के खिलाफ करते थे,वो भी क्या दिन थे लोग गुरबत में मिला करते थे।भावना द्विवेदी ने पढ़ा।
मैं बेटी हूं सदा अपने पिता का मान रखती हूं।मैं मर सकती हूं पर रेखा के बाहर जा नहीं सकती। 
वकार वाहिद ने पढ़ा।राम का नाम तो ले सकते हो इक लम्हे में।
राम बनने में मगर उम्र गुजर जाती है।साथ ही साथ निधि त्रिपाठी ,ब्यूटी दुबे, प्रिंस, अभिषेक सिंह, अरमान खान आदि ने काव्य पाठ किया। भावना द्विवेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन युवाओं को प्रोत्साहन दे रहा है।इस अवसर पर भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी, व्यापारी नेता प्रशांत पांडेय, धर्मेंद्र,मो.आकिब अंसारी, हाजी जलालुद्दीन कादरी, सेराज आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।