Skip to main content

DlightNews

*अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा :निर्मला पासवान*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
अजय मिश्र टेनी के पद पर बने रहने पर निष्पक्ष जांच करा पाना सम्भव नही है :आशुतोष तिवारी,केंद्रीय गृहराज्यमंत्री द्वारा पत्रकारों से बदसुलूकी ये साबितकरता है कि वो अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।निर्मला पासवान जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्काल उनके पद से हटाए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस पार्टी का यह प्रदर्शन इंदिरा बल विहार चौराहे से शुरू हुआ तथा डीएम कार्यालय परराज्यपाल को सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ज्ञापन देकर उचित कार्यवाही की मांग की गई, इस प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान एवंमहानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की दिनदहाड़े हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा दी गई खुली चेतावनी और उनके स्वामित्व वाली एक जीप के नीचे किसानों को कुचलना और भी दुखद है इस घटना को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र ने अंजाम दिया जो अभी जेल में निरूद्ध है परंतु चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद तथा एसआईटी जांच में भी इस घटना को हत्या करार देने के बाद भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ऊपर अब तक कोई निर्णायक कार्यवाही नहीं की गई और वह अभी भी अपने पद पर बरकरार हैं उनके मंत्री पद पर बने रहने पर जांच को प्रभावित किया जा सकता है। यह शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जिनके पास मंत्री गण सीधे तौर पर रिपोर्ट करते हैं उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है जिस प्रकार से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कल पत्रकार बंधुओं को धमकाया इससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अजय मिश्र टेनी को तत्काल पद से हटाए जाने की मांग करती है ।जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि सरकार ग्रह राज्य मंत्री को बचाने में मदद कर रही है। कांग्रेस जन की मांग है कि तत्काल सरकार  निर्णय ले नहीं तो लगातार विरोध प्रदर्शन होता रहेगा। इस दौरान दिनेश चंद श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय,तौकीर आलम,साहिल विक्रम तिवारी,प्रवीणपासवान,अनुराग पांडेय,विवेक सिंह,महेंद्र नाथ मिश्र,राजेश तिवारी,प्रभात पांडेय,गोपाल गांधी,रोहन पांडेय, कुसुम पांडेय,स्नेहलतागौतम,सोनिया शुक्ला,आदित्य शुक्ल,आदिअंशगांधी,मो.अरशद,विख्यात भट्ट,सुशांत शर्मा,श्याम शरण श्रीवास्तव,श्री प्रकाश सिंह,ज्ञान पांडेय,अशोक धर दुबे,मेनिका पांडेय,उषा श्रीवास्तव, गणेशमिश्र,प्रह्लाद कुशवाहा, जेमिनी पांडेय,संजयजायसवाल,कालंजय त्रिपाठी,सन्तोष मिश्र,शिबू खान,परवेज अख़्तर,गुलाम ताहिर,जावेद जमा अंसारी,परमेश्वर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...