Skip to main content

DlightNews

*समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार सक्सेना ने सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता*               *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 26 दिसम्बर 2021 प्रेस वार्ता केदौरान कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए विकास और मूलभूत सुविधाओं से ध्यान हटाने व खस्ताहाल कानून व्यवस्था को ध्यान से भटकाने के लिए प्रदेश वासियों और देशवासियों को छद्म धर्म वाद, छद्म राष्ट्रवाद एवं छद्म जातिवाद और छद्म परिवारवाद के शब्द जाल में उलझा कर अपना उल्लू सीधा करने में जुटी हुई है, हिंदू- मुसलमान,कब्रिस्तान -श्मशान तुष्टीकरण  जैसे हल्के शब्द प्रयोग करके ध्रुवीकरण कराने में जुटी है और अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए देवी देवताओं के नाम का इस्तेमाल कर रही है तथा उनके मंदिरों के पीछे जाकर छुपना चाहती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी हार को लेकर भारतीय जनता पार्टी बौखलाई है और विकास के एजेंडे पर बात ही नहीं करना चाहती भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए आज देश व प्रदेश में बेरोजगारी से लोग परेशान है चरम सीमा पर महंगाई है।कुशासन भ्रष्टाचार एवं अपराध में बढ़ोतरी हो गई है उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और जंगलराज कायम है महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं को छलने का काम भाजपा की मोदी और योगी सरकार ने किया है। भाजपा के स्वामी चिन्मयानंद और सिंगर जैसे नेता बलात्कार जैसे गंभीर धाराओं में जुर्म करके महिला सशक्तिकरण के इनके वादे को ठेंगा दिखा चुके हैं। भाजपा 2022 में किसानों की आयदोगुनी करने का संकल्प भूल चुकी है किसानों की लागत मूल्य 3 गुना कर दिया है जहां एक तरफ प्रदेश में बिजली प्रति यूनिट किसानों को चारों रुपए मिलती थी साडे ₹7 है डीजल जो 55 रुपया लीटर था वह 95 रुपये पार है यूरिया की बोरी में 5 किलो की यूरिया मोदी योगी सरकार के द्वारा ली गई है, और दाम भी बढ़ा दिया गया है। यूरिया और डीएपी किसानों को लाइन में खड़ा करके नहीं मिल रही है और लाठियों का भागी बनाया गया है। तीनों काले कानून लाकर 756 से ज्यादा किसानों की आहुति भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने अहंकार के यज्ञ में ली गई है और इनके मंत्री के उकसाने पर मंत्री के पुत्र के द्वारा 4 किसानों और एक पत्रकार की हत्या भी की गई। इन के शासनकाल में माफिया ना तो प्रदेश छोड़े हैं ना ऊपर गए हैं ना जेल में है बल्कि माफिया इनकी पार्टियों में शरण स्थली पाए हुए हैं और मुख्यमंत्री समेत 117 भाजपा विधायकों पर जघन्य अपराध के मामले न्यायालय में विचारणीय है तथा 35 ऐसे सांसद हैं जिन पर गंभीर मामले दर्ज है जो सरकार पुलिस प्रशासन को अपराधी सोच का बना दें और पुलिस का इस्तेमाल हत्या करने के लिए करें ऐसी सरकार को उत्तर प्रदेश के लोग दोबारा चुनना नहीं चाहते हैं क्योंकि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस अभिरक्षा में 467 से ज्यादा मृत्यू हुई है तथा फेक एनकाउंटर के मामले में मानवाधिकार आयोग के द्वारा पुरी देश की 22 मामलों की जांच की गई जिसमें 17 मामले उत्तर प्रदेश के फेक एनकाउंटर साबित हुए। भाजपा मानवीय संवेदना एवं मूलभूत आवश्यकताओं पर बात ना करके देश और प्रदेश के नागरिकों को गुमराह करना चाहती है। समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव की सरकार ने विश्व के मानक पर उत्तर प्रदेश को खड़ा किया था जिसमें चाहे आगरा एक्सप्रेसवे हो अथवा यमुना एक्सप्रेसवे को पूरा कराना रहा हो, चाहे एलिमिनेटेड नोएडा में बनी रोड हो, लखनऊ में बने मेट्रो हो, कानपुर के लिए मेट्रो की धरातल तैयार करना, लखनऊ के अंदर गोमती रिवर  फ्रंट हो, जनेश्वर मिश्र पार्क हो, कैंसर हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल हो या जयप्रकाश नारायण कंवेंशन हॉल हो, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, समाजवादी कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण हो, समाजवादी पेंशन हो, विधवा पेंशन हो, लोहिया आवास, छात्राओं व मजदूरों को साइकिल का वितरण रहा हो अथवा ई रिक्शा का गरीब और मजलूमों को वितरण रहा हो, तमाम अभूतपूर्व कार्य समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए। वही दूसरी तरफ गोरखपुर में एक भी हमारे विधायक, सांसद, मेयर, विधान परिषद सदस्य नहीं रहे इसके बावजूद हमारी सपा सरकार ने गोरखपुर के विकास के लिए आमूलचूल रूप से कार्य किए।गोरखपुर में पांच फ्लाईओवर दिए,देवरिया बाईपास रोड दी, गोरखपुर से कालेश्वर वाया देवरिया कुशीनगर लखनऊ फोरलेन, गोरखपुर में राजघाट का पुल और पुलिस पर जालीकरण का काम तथा 500 बेड का बाल चिकित्सा संस्थान, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को प्राविधिक विश्वविद्यालय बनाया तथा गोरखपुर में पुराने इलाकों में बिजली के अंडरग्राउंड बिजली का काम आदि बड़े पैमाने पर गोरखपुर में सपा सरकार ने काम किया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ दूसरे के किए गए कार्यों को अपना कार्य बताने पर 4.5 साल बिता दिए और इसके अलावा इस सरकार ने देश और प्रदेश के डेवलपमेंट के लिए कुछ नहीं किया। आज प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए तत्पर है क्योंकि जनता ने समाजवादी सरकार के विकास के काम को देखा भी है और सराहा भी है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।