Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर में आयोजित हुआ अनुसूचित जाति मोर्चा का महानगर व जिला स्तरीय सम्मेलन*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 21 दिससम्बर 2021केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अनुसूचित समाज को हुआ लाभ - श्री राम चौहान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा गोरखपुर महानगर व जिला की संयुक्त इकाई के तत्वधान में खोराबार स्थित मैरेज हॉल में सम्मेलन आयोजित हुआ।
इस सम्मेलन में गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित समाज के विधायक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी समेत विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया तत्पश्चात वंदे मातरम गान किया गया। शुरुआती उद्बोधन में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि मोदी व योगी की डबल इंजन वाली सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया है परंतु अनुसूचित समाज का विशेष ध्यान माननीय योगी आदित्यनाथ ने रखा जिससे समाज में व्याप्त बुराई व भेदभाव में कमी आई है। भाजपा के मिशन 2022 विजय की औपचारिक घोषणा होने तक पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर मोदी योगी की उपलब्धियां बता कर जनता से मत एवं समर्थन मांगेगी।ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा को केवल अनौपचारिक नहीं बल्कि सक्रिय मोर्चा के रूप में समाज के भीतर कार्य करने की जरूरत है अनुसूचित वर्ग की भूमिका हर चुनाव में मील का पत्थर साबित होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित समाज पर हो रहे अत्याचार में कमी आई है जहां अन्य सरकारों में भेदभाव होता था वही हर समय योगी जी खुद मामले का स्वत: संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही का आदेश देते हैं।
पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष बेचन राम ने कहा कि भाजपा की सरकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबंध है। मोदी सरकार ने देश के सर्वोच्च पद पर अनुसूचित जाति को बैठाकर यह साबित कर दिया की भाजपा हमेशा अनुसूचित समाज की ही कैसी रही है कहा कि सपा बसपा व कांग्रेश केवल भ्रमित करने का काम करती रही है तथा उनकी सरकार में हमेशा अनुसूचित समाज पर भेदभाव होता रहा है।
विशिष्ट अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने कहा कि भाजपा ही ऐसी अकेली पार्टी है जो बाबा साहब के सिद्धांतों और विचारों का सम्मान करते हुए ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। अंत्योदय कार्ड के द्वारा हर गरीब तक खाद्यान्न की पहुंच हुई है जिससे उनको भरपेट भोजन मिल रहा है। योगी जी के अच्छे कामों के आगे अदना है विपक्षियों का कद। उन्होंने हिंदू और हिंदुत्व की परिभाषा को बखूबी लोगों के बीच समझाया।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि एवं विपणन राज्यमंत्री श्री राम चौहान ने कहा कि अनुसूचित जाति के सामाजिक सम्मेलन के माध्यम से भाजपा अपनी नीति व दृष्टिकोण लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। अनुसूचित समाज हर समय भाजपा के साथ खड़ा रहा है क्योंकि अन्य सरकारों की अपेक्षा लोगों को कानूनी व मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। उड़ीसा के कालाहांडी जिले की अपनी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां खाद्यान्न की अनुपलब्धता मैंने देखी वहां पर अनाज की गुणवत्ता खाने योग्य नहीं थी तब मैंने अटल जी से चर्चा किया और उन्होंने संज्ञान लेते हुए अंत्योदय योजना के क्रियान्वयन के माध्यम से आज लोगों तक हर महीने मुफ्त में राशन उपलब्ध हो रहा है। इस योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित कराया गया है कि कोई व्यक्ति भूखे पेट न सोए। मोदी सरकार की देन है कि हर घर में शौचालय की उपलब्धता है जिसके कारण सभी स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत बनाने के क्रम में सहभागी बन रहे हैं। हर घर नल योजना जो 3 वर्षीय योजना है इसमें 400 फीट नीचे का शुद्ध पेयजल लोगों को उपलब्ध होगा।
गोरखपुर में एम्स की सौगात देकर मोदी जी ने जनमानस की डॉक्टरी सुविधा को सरल वह सुविधाजनक बना दिया है जिसमें ₹30 की पर्ची के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हो रही है जिससे हर गरीब को फायदा हुआ है। अटल जी द्वारा गरीबी हटाओ के सपनों को वर्तमान भाजपा सरकार साकार रूप दे रही है। भाजपा की सरकार ने ही डॉक्टर अंबेडकर के पंचतीर्थ को प्रभावी रूप से संयोजित किया वह लोगों तक उसके महत्व की चर्चा की।
धारा 370 के हटने से जहां भारत की एकता व अखंडता का नया उद्भव हुआ है वही अनुसूचित समाज में दलित व शोषित वर्ग को जीने की नई राह मिली है। श्री राम के जन्म स्थान पर मंदिर बनने से लोगों में उनके आदर्शों को जानने की जिज्ञासा हुई है। अनुसूचित समाज के साथ मिलकर भारत नए विकास की गाथा लिखेगा व उत्तर प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की योगी सरकार बनाने में सभा गीता निभाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष चंद्र भारती पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जिलाध्यक्ष हरकेश पासवान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती एवं नरेंद्र महंथा क्षेत्रीय महामंत्री दीपक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजना सोनकर जीत बहादुर चित्रा देवी सुचिता पासवान वरिष्ठ भाजपा नेता हौसला सिंह महानगर गोरखपुर के पदाधिकारी अनिल कुमार दुर्गेश कोरी अनिल कनौजिया महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार लोकेश पासवान राजेश पासवान अखिलेश कुमार राम ललित रविंद्र कुमार सनी भारती श्रेयांशु पासवान संदीप मझवार राहुल कनौजिया राजेश कुमार सत्य किशोर अनुप पासवान गोलू कनौजिया अखिलेश रामाश्रय भारती छोटे लाल पासवान अनूप अखिलेश गौतम नितेश सोनकर संजय भारती संतोष जनार्दन समेत महानगर व जिला के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में अनुसूचित समाज के प्रबुद्ध व सम्मानित जनता उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।