*वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार आर डी एन श्रीवास्तव हुए सम्मानित* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र गोरखपुर* गोरखपुर 26 दिसम्बर 2021जनरलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में रविवार को संकल्प समीर साहित्यिक सामाजिक संस्था द्वारा कवि व साहित्यकार आर डी एन श्रीवास्तव को हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया विदित हो कि पिछले 4 वर्षों से अनवरत हिंदी साहित्य क्षेत्र के एक व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष उक्त संस्था सम्मानित करती है मुख्य अतिथि डॉ आद्या प्रसाद द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि आज प्रेस के संपादक अखिलेश चंद्र रहे अध्यक्षता डॉ वेद पांडे व संचालन श्रीधर मिश्र ने किया अंत में आयोजक सुशील श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर साहित्यकार रविंद्र मोहन त्रिपाठी रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी धर्मेंद्र त्रिपाठी सुनील मणि कुमार अभिनीत आदि उपस्थित रहे।
DlightNews
Comments
Post a Comment