*सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण के नाम पर लखनऊ में निषादों को बुला कर धोखा दिया है*। *रिपोर्टर बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 17 दिसम्बर 2021निषाद समाज ने भाजपा की नीतियों और झूठे वायदों का विरोध किया। संजय निषाद की रैली फ्लॉप हो गयी क्योंकि भाजपा ने निषादों मल्लाहों से धोखा किया है,पूरा निषाद कश्यप मल्लाह कोरी धुरिया सहित पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग स्व.फूलन देवी जी को सम्मान देने वाली सपा व अखिलेश यादव जी के साथ है समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने निषादों की 17 जातियों को अनुसूचित जाति मेंसम्मिलित करने के लिए निर्देश दिया था जिसे बाद में कोर्ट के आदेश से रोक दिया गया था पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी 17 जातियों को अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया था जिस पर भाजपा सरकार ने रोक लगा दिया है भाजपा सरकार निषाद, कश्यप, बिंद, केवट, राजभर समेत 17 अति पिछड़ी जातियों को केंद्र सरकार संसद में बिल पास कर अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण लागू करें वही लखनऊ निषाद समाज की रैली में गृहमंत्री की मौजूदगी में सीएम के भाषण के दौरान 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बैनर लगा प्रदर्शन किया ।वही आज रायबरेली मेंसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय यात्रा में अपार जन समूह ने सड़कों पर आकर २२ में परिवर्तन के संकेत दे दिए हैं।जनता अब इस अत्याचारी सरकार की मनमानी से आजिज़ आ चुकी है और इसे हटाने का मन बना चुकी है।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment