Skip to main content

DlightNews

*समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन नौसड  में हुआ सम्पन्न*                *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                                    गोरखपुर 29 दिसम्बर 2021कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने तथा संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ राजपाल कश्यप मौजूद रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कहा कि सीएम बड़ी-बड़ी विकास की बातें करते हैं, वे शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन करते हैं। भाजपा झूठ, अफवाह, नफरत और धोखे की राजनीति से बाज नहीं आ रही है। सौ झूठ-सौ नेता, बार-बार बोलकर भाजपा सत्य को मारने की रणनीति पर काम कर रही हैं। केन्द्र से लेकर राज्य की दोनों डबल इंजन सरकारें इसी षड्यंत्रकारी रीतिनीति पर चल रही है।जनता में बढ़ते आक्रोश के चलते भाजपा को भी अब यह विश्वास होने लगा है कि वह चाहे लाख अनैतिक हथकंडे अपना ले राज्य की सत्ता में उसकी वापसी की दूर-दूर तक उम्मीद नहीं रह गई है। अभी तक भाजपा सरकार प्रदेश में एक भी अपने विकास कार्य नहीं गिना सकी है इसलिए वह जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना नाम देती रहती है। एक यूनिट बिजली न उत्पादित करने वाली भाजपा सरकार 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करने का भी नाटक कर रही है जबकि जगह-जगहबिजली कटौती हो रही है। गांवों में तो 8 घंटा भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान है। रोजगार है नहीं,उद्योग लग नहीं रहे हैं, पूंजी निवेश की बातें भी हवा में है।भाजपा नेतृत्व मौसम का मिजाज देखते हुए अब जोर-जोर से बोलते-बोलते चिल्लाने भी लगे हैं। 2022 में प्रदेश की जनता ही भाजपा की कलह और नफरत की राजनीति पर अंकुश लगाएगी। वे दिन भी जल्दी आने वाले हैं जब मतदान के समय प्रदेशवासी भाजपा की जनविरोधी-विकास विरोधी नीतियों और नीयत का पाई-पाई हिसाब करेंगे। अब दुबारा भाजपा  सत्ता में आने का ख्वाब देखना छोड़ दें समाजवादी पार्टी भाजपा की तरह अनर्गल बयानबाजी करने और साजिशें रचने में विश्वास नहीं करती है। समाजवादी पार्टी का विजन है कि बिजली के कारखाने लगे, ट्रांसमिशन लाइन बने, डिस्ट्रीब्यूशन बेहतर हो, सोलर इनर्जी बढ़ाई जाए, पानी का इंतजाम हो, नदियां साफ हो और हॉस्पिटल बनाए जाए। पढ़ाई-दवाई मुफ्त हो और सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना के द्वारा सानुपातिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था हो। समाजवादी सरकार में ही कानून का राज स्थापित हो सकेगा। किसानों के साथ हो रहे अन्याय से मुक्ति मिलेगी।इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जियाउल इस्लाम ,अखिलेश यादव ,राजमती निषाद, विजय बहादुर यादव ,अमरेन्द्र निषाद ,रुपावती बेलदार, दयाशंकर निषाद, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नी लाल यादव, जितेंद्र सिंह, संजय पहलवान ,सुरेंद्र मौर्य, मनोज यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, बिंदा देवी , सुमन पासवान, काजल निषाद ,रामनाथ यादव ,राममिलन पहलवान, बृजेश गौतम ,सत्येंद्र गुप्ता, राहुल यादव ,एहतेशाम खान, गविश दुबे, गिरीश यादव ,शिव शंकर गौड़ ,डॉक्टर प्रभु नाथ बल्लभ सहाय, उज्जैर अहमद, जितेंद्र यादव, अशोक चौधरी ,रणजीत पासवान, नरसिंह यादव, जनार्दन चौधरी, शमशेर शाही, रामकृपाल यादव, मुन्ना निषाद ,आयुष निषाद, संजय यादव, रूबी खातून ,उर्मिला देवी, गीता निषाद, सपना चौधरी, सुरेंद्र निषाद ,शिव प्रसाद यादव, राकेश निषाद ,रामाशीष यादव, ओम प्रकाश यादव, अनस चौधरी, योगेश मोहन, महेंद्र यादव, विजय मझवार ,लाल बहादुर मझवार ,नित्यानंद, मुन्ना निषाद, रवि यादव, परशुराम निषाद, सुरेंद्र जाटव, चंचला निषाद, मोहम्मद हसन, आशुतोष गिरी, रमाशंकर यादव, सलीम शेख, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।