*जिला कांग्रेस कमेटी ने गोरखपुर जेल बाईपास स्तिथ कार्यालय पर कांग्रेस की 137वा स्थापना दिवस झंडारोहण करके मनाया।* *रिपोर्टर-बी.पी. मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 28 दिसम्बर 2021जिला कांग्रेस कमेटी ने गोरखपुर जेल बाईपास स्तिथ कार्यालय पर कांग्रेस की 137वा स्थापना दिवस झंडारोहण करके मनाया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा महज ७२ प्रतिनिधि सदस्यों से साल १८८५ में २८ दिसम्बर को मुम्बई में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आजादी के आन्दोलन का नेतृत्व करते हुए जन जन की पार्टी के रूप में स्वयं को स्थापित किया और आजादी के बाद हिंदुस्तान को दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र के रूप में स्थापित कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया।कांग्रेस पार्टी की तरफ से १३७वां स्थापना दिवस सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रस्तुत की।
DlightNews
Comments
Post a Comment