Skip to main content

DlightNews

भरतपुर में नदबई थाना क्षेत्र के गाव बरौलीरान में 5 दिन पहले घर के बाहर संदिग्धावस्था में मृत मिले एक युवक की मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए थाना पुलिस की एक टीम ने थानाधिकारी सुरेश सारण के नेतृत्व में युवक की हत्या के आरोप में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि मृतक युवक को गुजरात में मजदूरी का कार्य दिलाने का झांसा देकर आरोपी उसे घर से अपने साथ ले गए जिन्होंने बाद में शराब के नशे में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। विश्नोई ने बताया कि मृतक देवेन्द्र पिछले करीब 2-3 साल से मोरवी गुजरात में ट्रक अनलोडिंग का काम करता है। मृतक देवेन्द्र के साथ  ही गॉव बरौलीरान के वीरेन्द्र उर्फ छोटू जाट, बन्टी जाटव व 22 वर्षिय आरोपी राहुल जाटव निवासी महलपुरचुरा भी मोरवी में मजदूरी करते है। इसी वजह से इन सभी की आपसी  दोस्ती है। बताया गया कि 14 दिसम्बर को मृतक देवेन्द्र,  बन्टी जाटव व वीरेन्द्र उर्फ छोटू जाट के साथ मोरवी जाने के लिये रवाना हुआ था। जिसकी बस छोंकरवाडा बस स्टेण्ड से थी। आरोपी राहुल जाटव को मृतक देवेन्द्र के साथ उसी बस में जाना था इसीलिये ये सभी छोंकरवाडा बस  स्टेण्ड पर इकट्ठे हुये तथा सभी ने छोकरवाडा शराब ठेका पर बैठकर शराब पी तथा रास्ते में भी पीने के लिये शराब की बोतल खरीदी व बस में बैठकर बालाजी मोड होटल  पहॅूच गये व साथ बैठकर होटल पर खाना खाया। बस कण्डेक्टर द्वारा सभी को अलग- अलग स्लीपर नही देने के कारण मृतक देवेन्द्र, बन्टी जाटव व आरोपी राहुल जाटव बालाजी मोड से बस से उतर गये व पिकअप गाडी में बैठकर वापिस गॉव बरौलीरान स्थित बन्टी जाटव के घर आ गये तथा बन्टी जाटव के घर पर भी तीनो ने और शराब पी। मृतक देवेन्द्र को शराब का ज्यादा नशा होने पर आरोपी राहुल मृतक देवेन्द्र को उसके घर छोडने गया तो रास्ते में मृतक देवेन्द्र द्वारा शराब के नशे में आरोपी राहुल के साथ गाली- गलौच करने व मुक्का मार देने से आरोपी राहुल ने आवेश में आकर मृतक देवेन्द्र के ही बैग की तनी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...