Skip to main content

DlightNews

नोटा दबाएंगे कपड़ा कारोबारी...
बड़ी जीएसटी का विरोध तेज...

लोकल इंदौर । केंद्र सरकार के द्वारा कपड़े और रेडिमेड वस्त्रो पर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किये जाने  के विरोध में आज राजबाड़ा क्षेत्र में इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशियन ने  दुकानों के आगे थाली बजाकर शासन का ध्यानाकर्षित  किया। व्यापारियों ने माता अहिल्या देवी की प्रतिमा पर जीएसटी कौंसिल ओर केंद्र सरकार को सद्बुद्धि की कामना की ओर माँ की गोद मे ज्ञापन रखा। साथ ही वहां उपस्थित पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पद्मश्री सुमित्रा जी महाजन को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि सोप कर वित्त मंत्री से इस विषय मे चर्चा कर बढ़ी जीएसटी वापस लेने की मांग की ।
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशियन के अध्यक्ष अक्षय जैन सचिव महेश गौर ने बताया कि आज 12 बजकर 15 मिनिट पर खाली थाली ओर हेंगर बाजाकर विरोध दर्ज कराया । इस अवसर पर महाराज क्लाथ मार्केट एसोशियन के अध्यक्ष हंसराज जैन मंत्री कैलाश मुंगड उपाध्यक्ष रजनीश चोरडिया अरुण बाकलीवाल इंदौर रेडीमेड वस्त्र निर्माता संघ के अध्यक्ष आशीष निगम   ने  भी उपस्थित होकर थाली बजाओ आंदोलन का समर्थन किया । श्री निगम ने चेतावनी देते हुए कहा कि कपड़ा और गारमेंट्स उद्योग से सरकार ने बढ़ी जीएसटी वापस नही ली तो हम उग्र आंदोलन करेंगे , लेकिन बढ़ी जीएसटी को कतई स्वीकार नही कर सकते है । यह आम जनता पर बहुत बड़ा बोझ डाला जाएगा। इससे पूरी इंड्रस्ट्रीज ही मर जाएगी। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशियन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि यह हमारी लड़ाई का आज पहला कदम है। अगले चरण में इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशियन 18 दिसम्बर को शहरभर के सभी गारमेंट्स दुकानदार काले कपड़े पहनेंगे ओर अपनी दुकान पर प्रदर्शित गारमेंट्स भी काले लगाकर विरोध करेंगे।

इस अवसर पर कपड़ा मार्केट अध्यक्ष हंसराज जैन ने कहा कि यह आंदोलन अब बड़ा रूप लेने जा रहा है हम पूरे देश के राज्यो के वित्त मंत्रियों और सांसदों के साथ समन्वय बनाने का काम कर रहे है । मंत्री कैलाश मुंगड ने कहा कि शासन नही माना तो हम देश के 25 करोड़ लोग जो इस व्यवसाय से सबद्ध है वह चुनाव में नोटा का बटन दबाएंगे। केंद्र शासन नही माना तो हमारा विरोध इस हद को भी पार कर सकता है । रिटेल गारमेंट्स व्यापारियों का मानना है कि सरकार को वास्तविक हालात को समझना जरूरी है । बाजारों में नोटबन्दी , कोरोना के 2 लहरों का लाकडाउन के चलते आर्थिक मंदी बनी हुई है । आम क्रेता पर अब बढ़ी जीएसटी से महँगाई का बोझ आएगा । जीएसटी के वर्द्धि विरोध का शंखनाद थाली बजाकर किया जाएगा । केंद्र शासन नही माना तो आंदोलन चरणबद्ध बढ़ता जाएगा। आज के प्रदेशन में राजेश जैन , मनोहर माहेश्वरी, प्रमोद सोगानी , रूपेश बोहरा मनीष , संजय हबलानी, पवन सम्राट पँवार , मिलन जैन , पवन मोलासरिया , राजेश जैन सुभाष चोक, नवीन सोलंकी, नितिन कस्तूरी, अभिषेक जैन, गौरव जेन ,विशाल सोगानी , कोसर अली, यश जैन , आदि सेकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने थाली बाजाकर विरोध किया ।

डि-लाइट न्यूज़ इंदौर जिला संवाददाता चेतन व्यास की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।