Skip to main content

DlightNews

*स्वाधीनता के अमृत महोत्सव पर आयोजित भव्य भारत माता की आरती व सामूहिक वन्देमातरम का गायन*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 16 दिसम्बर 2021देश की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजन  में विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के साथ मिलकर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इस अभियान का प्रारंभ रानी लक्ष्मी बाई के जन्मोत्सव 19 नवम्बर को हुआ,जिसका समापन पं0 रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस 19 दिसम्बर को होगा।इसी क्रम में बलिदान दिवस के एक दिन पूर्व भव्य भारत माता की आरती व सामूहिक वन्देमातरम गायन का आयोजन दिनांक 18दिसम्बर 2021 को प्रातः 11 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में होना सुनिश्चित किया गया है।।जिसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा सामूहिक वन्देमातरम गायन समिति,गोरखपुर द्वारा  तैयार कर ली  गई है।।इस कार्यक्रम का उद्देश्य सर्वसामाज विशेष कर के छात्र व युवा वर्ग के बीच राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना,देश के प्रति प्रेम व समर्पण भावना तथा स्वाधीनता संग्राम सैनानियों के जीवन से परिचित करवाना है।18 दिसम्बर को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज,गोलघर के विशाल प्रांगण होने वाले भारत माता की आरती व सामूहिक वन्देमातरम गायन में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।जिसमे विभिन्नमहानगर केविद्यालय,महाविद्यालय,विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्था के छात्र-अध्यापक,विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगो केसाथ ही आम जनमानस को भी आमंत्रित किया गया है।18 दिसम्बर की सुबह सभी नगरों व स्कूलो से प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी,सभी यात्राए महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में एकत्रित  होगी,जहा वक्ताओं द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव विषय पर उद्बोधन होगा,तत्पश्चात सामूहिक वन्देमातरम गायन व भारत माता की आरती की जाएगी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक वन्देमातरम गायन समिति का गठन किया गया है जिसके संयोजक मंकेश्वर पाण्डेय है साथ ही प्रो0 शिव शरण दास,उद्योगपति विष्णु अजीत सरिया,ओम जालान,प्रदीप शुक्ला, संजय जयसवाल,डॉ0 शरद मणि, डॉ0 आशीष श्रीवास्तव,रामनाथ गुप्त,प्रदीप राव,डॉ0 अरुण कुमार सिंह,हरेकृष्ण सिंह आदि अनेक सामाजिक व प्रबुद्धजन को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।उक्त जानकारी प्रेस वार्ता करते हुए मंकेश्वर नाथ पाण्डेय एवं प्रो0 शिवशरण दास ने दिया।उक्त प्रेस वार्ता में संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ0 आशीष श्रीवास्तव,प्रान्त प्रचार प्रमुख उपेन्द्र प्रसाद द्विवेदी,पुनीत पाण्डेय,नीतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...