Skip to main content

DlightNews

*विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित हुई संगोष्ठी*सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि*सीडीएस जनरल बिपिन रावत द्वारा दिए गए योगदान देश के लिए अनुत्क्रमणीय--राष्ट्रीय प्रवक्ता*सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए गए राष्ट्रीय प्रवक्ता*                               *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 10 दिसम्बर 2021राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत गोरखपुर इकाई के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसी शर्मा "निरंकारी" के आदेश पर एक संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शमशाद आलम एडवोकेट के नेतृत्व में महानगर कार्यालय गोरखपुर में आयोजित हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता ई.मोहम्मद मिन्नतुल्लाह कहां की गोरखपुर समेत देशभर के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत आज के दिन एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करती थी लेकिन 2 दिन पूर्व हुई घटना में पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी समेत 12 अन्य लोग केरल के कुन्नूर की घटना में शहीद हो गए जिसकी वजह से कार्यक्रम को सीमित और संक्षिप्त कर दिया गया है। संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा पहलेसीडीएस जनरल बिपिन रावत द्वारा दिया गयायोगदान देश के लिए अनुत्क्रमणीय है।जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सरदार जसपाल सिंह ने 2 मिनट का मौन रखें सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभी से आग्रह किया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शमशाद आलम एडवोकेट ने बताया कि विगत वर्षों में सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता ई.मो.मिन्नतुल्लाह को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हर वर्ष किसी ना किसी को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी जलालुद्दीन कादरी ने मानव अधिकारों के बारे में लोगों को अवगत कराया साथ ही साथ हाजी मोहम्मद अब्दुल्लाह, मोहम्मद शफीक, राज शेख आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद आकिब अंसारी ने बताया कि इस उपलक्ष पर प्रदेश कार्यालय वजीर मंजिल रायगंज में 12 दिसम्बर को वोटर आईडी और ई श्रम कार्ड बनाने के लिए कैम्प लगाया जाएगा। समय 10बजे से 4 बजे तक।
इस अवसर पर मकसूद अली, मिर्जा फहद बेग, इनामुल रहमान, फैजान उल्ला, फुरकान अंसारी, ई.मो.इज्जतुल्लाह, राशिद करीम अंसारी आदि रहे मौजूद।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।