Skip to main content

DlightNews

ब्यूरो गोरखपुर-(बी.पी.मिश्र)

*भारतीय आवाम एकता पार्टी कि शपथ ग्रहण समारोह में जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता*

*युवा साथी कर्तव्यनिष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग करें:कुलदीप पाण्डेय*
*रिपोर्टर-बी.पी. मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर25 दिसम्बर2021 दिन शनिवार को शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब में भारतीय आवाम एकता पार्टी के तत्वाधान में कार्यकर्ता शपथ ग्रहण व प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिर्जा इसरार अहमद व विशिष्ट अतिथि के रूप मे युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता डा0 शम्भू शरण पाण्डेय  की उपस्थित में मुख्य अतिथि ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 कौशल पाण्डेय जी की अनुमति से आरिफ आलम खान को उ.प्र. प्रदेश सचिव, सुनील पाण्डेय को प्रदेश सचिव, अश्वनी चौबे को प्रदेश सचिव, श्री देवेन्द्र पाण्डेय को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुशील पाण्डेय को जिलाध्यक्ष देवरिया और संजय गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, गोरखपुर, राहुल कश्यप को ब्लाक अध्यक्ष खोराबार , मोहम्मद हाशिम को जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर, मोहम्मद आजाद को जिला सचिव गोरखपुर, रामकरन सिंह को वार्ड अध्यक्ष, हुमॉंयूपुर उत्तरी को माला पहनाकर पदभार सौंपें। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि मिर्जा इशरार अहमद तथा विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय व राष्ट्रीय प्रवक्ता डा शम्भू शरण पाण्डेय का माल्यार्पण कर स्वागत किये।वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश 2022 के चुनाव में पूर्वांचल की सभी सीटों सहित 100 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी एवं पार्टी अपने मुख्य एजेण्डे जातिगत आरक्षण का विरोध एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत करेगी ताकि हर समाज के गरीब लोगों तक आरक्षण का लाभ पहुॅंच सके। बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित पार्टी के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नव नियुक्त व पदभार ग्रहण किये युवा साथी कर्तव्यनिष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग करें तथा सभी कार्यकर्ता अपने समग्र ऊर्जा के साथ आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें, जिससे क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक हम अपनी नीतियों एवं सोच को पहुॅंचा सकें।साथ ही विशिष्ट अतिथि डा. शम्भू शरण पाण्डेय ने कहा कि पार्टी उच्च न्यायालय के इस कदम का पूर्ण समर्थन करती है जिसमें उसने प्रधानमंत्री एवं चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनावी रैलियॉं बन्द करने और आगामी विधान सभा चुनाव को दो महीने के लिये टालने का अनुरोध किया है। 
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष गोरखपुर रविन्द्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया जिसमें जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर अनुराग पाण्डेय, सिद्धार्थ पाण्डेय, वेद प्रकाश यादव, अमित पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...