*पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति द्वारा नाबार्ड शरद मेला का आयोजन राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में हुआ ।* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 18.दिसम्बर2021को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति द्वारा नाबार्ड शरद मेला का आयोजन राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में हुआ | उक्त कार्यक्रम में चाइल्डलाइन गोरखपुर द्वारा कैनोपी स्टाल लगाया गया |कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कमिश्नर श्री रवि कुमार एन जी थे |मुख्य अतिथि जी द्वारा मेले का उद्धघाटन हुआ और वह मेले में लगे सभी स्टालो पर भ्रमण किये |मुख्य अतिथि जी चाइल्डलाइन के स्टाल पर भी आये, उन्हें चाइल्डलाइन के सेवाओ और नि:शुल्क नम्बर 1098 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया, मुख्य अतिथि जी चाइल्डलाइन के सेवाओ की प्रशंसा की गयी|मेले में भ्रमण के लिये आये लोगों को चाइल्डलाइन का हैंडबिल वितरण किया गया lकार्यक्रम के दौरान चाइल्डलाइन व पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के निदेशक फादर जैसन जी , एच. आर. मैनेजर नवीन थॉमस जी, रेलवेचाइल्डलाइन समन्वयक मैथयु जी, नगर व केंद्रीय समन्वयक और टीम सदस्य उपस्थित रहे।
DlightNews
Comments
Post a Comment