Skip to main content

DlightNews

*सिस्टम की लापरवाही से सुमही गांव में हो रहे अवैध कब्जे से सार्वजनिक नाली हुई बंद दरवाजे पर फैला गंदा पानी*                                         *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
कौड़ीराम। जिले के बांसगांव तहसील के गगहा थाना अंतर्गत आने वाले गांव सो मही मैं सिस्टम की लापरवाही से कुछ अराजक तत्वों द्वारा गुंडई के बल पर नंबर की जमीन को अवैध रूप से कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमही  गांव के निवासी दुर्गेश मिश्र ने बताया कि उनके दरवाजे पर स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन आराजी संख्या 120 में उनके पड़ोसियों द्वारा गुंडई के बल पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किया जा रहा है तथा उसकी सार्वजनिक नाली एवं पोखरे की जमीन में मिट्टी पाटकर नाली को बंद कर दिया गया है जिससे गांव का गंदा पानी उसके दरवाजे पर फैल रहा है। मना करने पर वे लोग मारपीट व लूटपाट करने पर उतारू हैं। उक्त के संदर्भ में प्रार्थी द्वारा कई बार चौकी इंचार्ज सोहगौरा थानाध्यक्ष गगहा उप जिलाधिकारी बांसगांव सहित जिला अधिकारी एसएसपी गोरखपुर एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के पास प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की गई लेकिन सिस्टम की लापरवाही व भ्रष्टाचार के कारण प्रार्थी की समस्या का आज तक समाधान ना हो सका है। उन्होंने यह भी बताया कि वे लगभग 5 वर्षों से थाने व तहसील सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के पास न्याय के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन निस्तारण में सिर्फ कागजों में औपचारिकता पूरी की जा रही है। ना तो इस गांव में सार्वजनिक नाली की भी व्यवस्था हो रही है और ना ही लोगों की नंबर की जमीन वह पोखर की जमीन पर अवैध कब्जा रुक रहा है। इस गांव में लोगों के खेत के मेड़ भी काट कर कब्जा किया जा रहा है। श्री मिश्र ने बताया कि पूरे गांव में डर एवं अराजकता का माहौल व्याप्त है। चारों और नाली का गंदा पानी फैला है जिससे भयंकर बीमारियों के भी फैलने की आशंका बनी हुई है जो शासन प्रशासन सहित ग्राम प्रधान आदि के लिए चुनौती का विषय बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।