*नवभारत निर्माण ट्रस्ट ,महिला और युवक मंगल दल बसावनपुर के संयुतक तत्वाधान में बाल चितेरा सम्मान के लिए दिव्यांग बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 16 दिसम्बर 2021 से आरंभ नवभारत निर्माण ट्रस्ट के आयाम मानवता,प्रकृतिप्रेम,रचनात्मकता के तहत समय समय पे विभिन सेवा कार्य व कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं । ट्रस्ट के आयाम रचनात्मकता व मानवता के द्वारा दिव्यांग बाल चितेरा सम्मान के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संकेत मूकबधिर बालकों का राजकीय विद्यालय हुमायूंपुर उत्तरी गोरखनाथ गोरखपुर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर सम्मान के प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आरंभ हुआ आज केकार्यक्रम की मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी जी व विशिष्ट अतिथि कनक हरि अग्रवाल जी के साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष विक्रमादित्य नारायण सिंह व बसावनपुर गांव की महिला मंगल दल की अध्यक्ष पाटेश्वरी सिंह ने दीपप्रज्वलित कर चित्रकला प्रतियोगिता का आरंभ किया ।ट्रस्ट के अध्यक्ष विक्रमादित्य नारायण सिंह ने बताया कि आज आजाद भारत पर बच्चों को पेंटिंग बनानी थी यह प्रतियोगिताएं 3 दिन चलेंगे चयनित छात्रों में से तीन दिव्यांगजन को 5 दिन बाद कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांग बाल चितेरा सम्मान प्रदान किया जाएगा व अन्य 20 को सांत्वना उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है आज का कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना,आर.एन.सेवा संस्थान ,नवभारत निर्माण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान से हुआ कार्यक्रम में अमित चौधरी,कहकशांसिद्दीकी, ,की अहम भूमिका रही ।
DlightNews
Comments
Post a Comment