Skip to main content

DlightNews

*महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर में संचालित गुरु श्रीगोरक्षनाथ इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसेस तथा महन्त दिग्विजयनाथआयुर्वेद चिकित्सालय  द्वार वृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया*                                *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 26 दिसम्बर2021             जिसमें 977 रोगियो का मुफ्त मे जॉंच की गयी तथा उनका उपचार किया गया। मरीजों को मुफ्त दवा भी वितरित की गयी।मेले का उद्घाटन करते हुये विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल (डॉ.) अतुल बाजपेई ने कहा कि ‘सेवा ही साधना‘ अभियान के अन्तर्गत गोरक्षपीठ के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के एक बडे केन्द्र की शुरु आत हो चुकी है। निश्चित रुप से विश्वविद्यालय परिसर आरोग्य धाम बनेगा। एलोपैथ, आयुर्वेद, होमियोपैथ प्राकृतिक चिकित्सा और योग सहित चिकित्सा की सभी विधाओं की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध करायी जा रही है।विश्वविद्यालय प्रबन्धन सस्ती और विश्वसनीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। महानगर सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों की सेवा इस विश्वविद्यालय परिसर से उपलब्ध करायी जा रही है। महंत दिग्वियजनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय विश्वसनीय, सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायेगी। चिकित्सालय के सी.एम.एस. डॉ. सी.एम. सिनहा ने कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का आयुर्वेद कालेज, आयुर्वेद चिकित्सालय और मेडिकल कालेज लोक कल्याण और सेवा भावना की प्रेरणादायी मिशाल पेश करेगा। महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय के अधीक्षक, डॉ. एस.एन. सिंह ने कहा कि हम आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं एलोपैथ के सम्मिलित स्वरुप का माडल देने पर कार्य कर रहे हैं। यह अभिनव प्रयोग रोगियों और स्वस्थ्य रहने की कला सीखने वालों के लिए वरदान साबित होगा। स्वास्थ्य मेले में डा. डी. एस. अजीथा, श्रीमती शीलम बाजपेई, एलोपैथ के चिकित्सक डा. अमित मिश्रा, डा. ओ.पी. सिंह, डा. विकास, डा. अभिषेक सेठ, डा. अनूपश्रीवास्तव, डा. राकेश. सिंह, डा. विनय शुक्ला, डा. मोनिका मिश्र, डॉ. सरिता जैसवाल, डॉ. निहारिका शाही, डॉ. आदित्य विक्रम सिंह, डा. आलोक अग्रहरी तथा डॉ. सुभाष मल्ल, डा. रेनू गुप्ता, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. योगिता, डा. अलका वर्मा, डॉ. अभिनीत श्रीवास्तव, डॉ. तुषार शर्मा तथा आयुर्वेद के चिकित्सक डा. राकेश प्रसाद, डॉ. आदित्य नारायण उपाध्याय, डॉ. पिंकी, डॉ. पूजा तिवारी तथा आर.एम.ओ. डा. भीम सिंह,डा. धर्मेन्द्र, डॉ. पी.बी. मल्ल, डॉ. अनुपमा अवस्थी, डा. धीरज तथा डॉ. आर.एन. श्रीवास्तव आदि चिकित्सों ने अपनी सेवा दी। मेला सम्पन्न कराने में गुरु श्रीगोरक्षनाथ कालेज आफ नर्सिंग के शिक्षिकाओं और छात्राओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।