*ग्राम सभा मलौली के ग्रामीणों ने कलानी के कोटेदार राजकुमार पर राशन वितरण में धांधली व अनियमितता के लगाए आरोप* रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र, गोरखपुर 31 दिसम्बर 2021*ग्राम सभा मलौली के ग्रामीणों ने कलानी के कोटेदार राजकुमार पर राशन वितरण में धांधली व अनियमितता के लगाए आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसारकौड़ीराम। ग्राम सभा मलौली के ग्रामीणों ने कलानी के कोटेदार राजकुमार पर राशन वितरण में धांधली वअनियमितता के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के ग्रामीणों ने बताया कि बांसगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले कलानी गांव के कोटेदार द्वारा राशन वितरण के लिए कोई दिन अथवा समय निर्धारित नहीं रहता है। और ना ही वितरण स्थल पर कोई सूची बोर्ड ही लगा है। राशन पर आया एक यूनिट कम यानी 5 किलो कम दिया जा रहा है तथा निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसा ग्रामीणों से वसूला जा रहा है। कमजोर व्यक्ति को तो डांट कर भगा दिया जाता है। यहां के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कोटेदार की पत्नी के नाम से विगत 10 वर्षों से अधिक समय से अंत्योदय कार्ड है जो अनुचित है। साथ ही पूर्व प्रधान के कार्यकाल में उस की मिलीभगत से दर्जनों अपात्र लोगों को अंत्योदय अथवा पात्र गृहस्थी कार्ड जारी किए गए हैं और पात्र लोगों का नाम काट दिया गया है वह लोग आज भी राशन से वंचित हैं। जिसको लेकर यहां के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यहां के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बांसगांव आपूर्ति निरीक्षक बांसगांव सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायत पत्र भेजकर उक्त कोटेदार की पूरी जांच कराकर कोटे की दुकान को निलंबित कराने की मांग की है।
DlightNews
Comments
Post a Comment