Skip to main content

DlightNews

*स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर देशभक्त अमर बलिदानी वीरो के याद मे आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रेमचंद नगर द्वारा भारत माँ की रथ यात्रा निकाली गई और आरती किया गया।*                                *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                     गोरखपुर 07 दिसम्बर 2021कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जगदीश जी ने किया।। कार्यक्रम के   प्रेमचंद नगर के संयोजक/ सेवा प्रमुख स्वामी डॉक्टर विनय जी रहे।प्रभात फेरी के दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों ने शहीदों का जयकारा लगाते हुए जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर से यात्रा निकाली । यात्रा घोष कंपनी, नखास, घंटाघर , रायगंज , खुर्रम पुर, अलहदादपुर, रीड साहब का धर्मशाला होते हुए वापस पुन: दुर्गा मंदिर पार्क जगन्नाथपुर पहुंचा।कार्यक्रम के संचालक स्वामी डॉक्टर विनय जी हर चौराहे पर महापुरुषों के अथवा शहीदों के अमर गाथा को लोगों के सामने सुनाया। स्वामी जी ने सरदार अली खान , जिन का बलिदान पुत्रों के साथ कोतवाली पर हुआ था उनके बारे में लोगों को बताया । इसके बाद घंटाघर जहां पर राम प्रसाद बिस्मिल का शव रखा गया था वहां पर पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में लोगों को बताया,जनता की आंखें नम हो गई।।।इस अवसर पर डॉ उदय वीर सिंह संयोजक अमृत महोत्सव अभियान,महानगर दक्षिणी, गोरखपुर का मार्ग दर्शन भी मिला ।पुन: महापुरुषों का जयकारा लगाते हुए भारत माता की जय , वंदे मातरम व अमर शहीदों की जय आदि नारों के साथ कार्यक्रम का समापन शहीदों व भारत माँ की आरती के साथ संपन्न हुआ।इसके बाद अध्यक्ष महोदय ने वंदे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर श्री शिव शंकर जी, जगदीश जी, जगत जी ,जयप्रकाश, नरसिंह , दिलीप गुप्ता ,प्रवीण ,नवीन, मूलचंद, बृजेश ,लोकेश जी ,अनुराग गुप्ता ,निलेश पांडे ,हरिओम वर्मा, राजेश गुप्ता ,अरुण कुमार अग्रवाल, मंदिर के आचार्य गण, अजय शंकर ओझा ,लक्ष्मण प्रजापति , रुक्मिणी पांडेय ऐडवोकेट आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।