Skip to main content

देवर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने थाने के सामने किया आत्मदाह, अस्पताल में मौत Dlight News

जयपुर: 

जयपुर में एक पुलिस थाने के सामने आत्माहत्या का प्रयास करने वाली महिला की सोमवार को जयपुर के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई. महिला ने रविवार को खुद को आग लगा ली थी. उसे बचाने के लिए भागे पुलिस कर्मियों में से एक बुरी तरह जल गया. महिला ने इसी पुलिस थाने में पांच जून को एक एफआईआर दर्ज कराई थी. महिला ने अपने देवर पर चार साल पहले बलात्कार करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश भी की थी लेकिन उसमें सामने आया कि महिला का आरोपी से काफी लंबे समय से रिश्ता था. जब देवर की सगाई कहीं और होने लगी तब यह केस दर्ज हुआ. अब पुलिस मामले में आत्माहत्या का केस जोड़कर आगे तफ्तीश करेगी.
पीड़ित 38 साल की महिला की आज जयपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई. महिला का पुलिस पर आरोप है कि उसने पांच जून को दर्ज मामले में कार्रवाई नहीं की.
भाजपा के पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि "एक महिला इतनी परेशान होती है कि वह पुलिस थाने के सामने आत्माहत्या करती है. इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या है कि पुलिस ने उसकी सही तरह से सुनवाई नहीं की."

पुलिस का कहना है कि जैसे ही मामला दर्ज हुआ था वह इसकी जांच में जुट गई थी. जांच में पता चला कि महिला और आरोपी के बीच सहमति से चार साल से संबंध थे. इसके चलते महिला का अपने पति से भी इसी साल तलाक हो गया. जब आरोपी के परिवार वालों ने उसका रिश्ता कहीं और करने की कोशिश की
तो यह मोड़ आया.

जयपुर के डीसीपी बजरंग सिंह ने कहा कि "पुलिस ने लापरवाही नहीं की है. इसमें लगतार जांच हो रही थी. इस पूरे मामले में मौका मुआयना करवाया गया है. महिला के साथ जबरदस्ती जैसे कोई बात सामने नहीं आई है."
महिला ने रविवार को पुलिस थाने के सामने आत्मादाह की कोशिश की. उसे बचाने पहुंचे पुलिस कर्मियों में से एक का हाथ झुलस गया. ज्यादा जलने से महिला की आज मौत हो गई.

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।