Skip to main content
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस अन्तू एवं कोहड़ौर में फरियादियों की सुनी शिकायतें
---------------------

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो-जिलाधिकारी
-----------------
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अन्तू एवं कोहड़ौर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुॅचकर फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को
शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण करने के लिये निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों को पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस निर्देश के साथ हस्तगत किया की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित स्थल पर जाकर दोनो पक्षों की उपस्थिति में शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें, शिकायतों के निस्तारण होने के पश्चात् अपनी रिपोर्ट आख्या थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित करें। थाना समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग से सम्बन्धित जो भी शिकायतें आती है उन शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ अगर कर दिया जाये तो अनेक बड़े विवादों से निजात मिल सकती है। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में कानून-गो व लेखपाल अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे, जो भी कार्मिक थाना समाधान दिवस में अनुपस्थित रहेगें उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जायेगी और उनके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी ने थाना अन्तू में थाना समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया तो पाया कि वर्ष 2018 की 50 शिकायतें लम्बित थी जो अब तक निस्तारित नही हुई थी जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। अन्तू थाना समाधान दिवस के अवसर पर पारा ग्रामसभा के लेखपाल रोहन शुक्ला अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिये।
-------------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।