Skip to main content

DlightNews Top News उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 32 लोगों की हुई मौत, कई घायल


उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई. जबकि घटना में कुछ लोगों के घायल 
होने की भी सूचना है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से सात-सात लोगों की मौत कानपुर और फतेहपुर में हुई है, जबकि झांसी में पांच, जलौन में चार, हमीरपुर में तीन, गाजिपुर में दो और जौनपुर, प्रतापढ़, कानपुर देहात और चित्रकूट में एक-एक की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है.मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मारे गये लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल देने का निर्देश दिया है.प्रदेश के राहत 
आयुक्‍त कार्यालय से प्राप्‍त रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली और सर्पदंश की घटनाओं में 34 लोग मारे गये हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस आपदा में मारे गये लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को प्राकृतिक आपदाओं में मारे गये लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इन घटनाओं में घायल लोगों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिये हैं और यह भी कहा है कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बरदाश्‍त नहीं होगी. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है. गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला बिहार के नवादा से सामने आया था. नवादा जिले के काशीचक थाना के धानपुर मुशहरी में आकशीय बिजली गिरने की घटना में आठ बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य बच्चे घायल हो गए.
 घायलों को काशीचक के बौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया था. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही थी. बिजली गिरने की एक अन्य घटना में बोझमा के 60 वर्षीय विष्णुदेव यादव की मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धानपुर मुशहरी में बच्चे खेल रहे थे, तभी बारिश होने लगी. बचाव के लिए बच्चे पेड़ के नीचे चले गए. इसाी दौरान वज्रपात की घटना हुई. इस घटना में नीतीश मांझी, रमेश मांझी, छोटू मांझी, गणेश मांझी, छोटू मांझी, मुन्नी लाल मांझी, मोनू और प्रवेश कुमार की मौत हो गई. जबकि गणेश मांझी, कुंदन मांझी, नंदन कुमार, राकेश मांझी, मसुरिया मांझी, नंद मांझी, अंकित मांझी और कुम्हरा मांझी घायल हो गए. घायलों को काशीचक के बौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया है. इनमें से एक गणेश मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।